फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Causing health milk-Khoa

सेहत बिगाड़ रहा दूध-खोवा

Tue, 24 Feb 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 24 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Causing health milk-Khoa
उन्नाव। मिलावट खोरों ने जनपदवासियों की सेहत को दांव पर लगा दिया है। जरूरी है कि दूध व खोवा से बने खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय सावधानी बरतें। दूध व खोवा के नाम पर जनपद में ‘सफेद जहर’ बिक रहा है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि पूर्व में दूध व खोवा से बनी खाद्य वस्तुओं के नमूनों की जांच रिपोर्ट कह रही है।
विज्ञापन


प्रयोगशाला से जो जांच रिपोर्ट आई है उसके मुताबिक, अधिकतर खाद्य वस्तुएं अधोमानक (मानक से विपरीत) पाई गई हैं। दूध व खोवा में सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले तत्व पाए गए हैं। होली से ठीक पहले आई जांच रिपोर्ट से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए हैं और जल्द चेकिंग शुरू करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


खोवा के दो व दूध के 37 नमूने फेल
उन्नाव। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने दीपावली अभियान के दौरान पूरे जिले में चेकिंग की थी। उस दौरान खोए के तीन और दूध के 46 सैंपल लिए थे। इस माह इन नमूनों की जांच रिपोर्ट आई है। जांच रिपोर्ट में खोवा के दो और दूध के 37 नमूने अधोमानक पाए गए हैं। दूध और खोवा से बनी वस्तुओं के सैंपल की जांच रिपोर्ट में क्वालिटी सही नहीं पाई गई है। दूध में पानी ज्यादा मिला। वहीं पनीर के सैंपल की जांच रिपोर्ट में फैट कम पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवस्थी स्वीट्स की बर्फी का नमूना फेल
उन्नाव। शहर में स्थित अवस्थी स्वीट्स से खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने 18 नवंबर 14 को बर्फी का नमूना प्रयोगशाला भेजा गया था। इस नमूने की जो जांच रिपोर्ट में मिलावट पाई गई है। बर्फी गुणवत्तायुक्त नहीं मिली है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी ने बताया कि खोवा की बर्फी में मिलावट मिली है। इस पर संचालक सतीश अवस्थी को नोटिस जारी की जा रही है। बताया कि सफीपुर निवासी रामकेशन व असोहा निवासी श्रवण कुमार को भी मिलावटी सामान बेचने पर नोटिस भेजी गई है। इस वित्तीय वर्ष 2014-15 में 847 खाद्य वस्तुओं की चेकिंग हुई। इसमें 122 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। कुल 13 मुकदमे दाखिल किए गए हैं। संबंधित दुकानदारों से 1,17,000 रुपये अर्थदंड वसूला गया है। इसके अलावा विशेष अभियान चलाकर नमक के सात नमूने भी लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

बड़ी रिफाइंड कंपनी के दावों की खुली पोल
उन्नाव। बड़ी रिफाइंड कंपनी सनड्रॉप के 30 दिन में कोलेस्ट्रॉल घटाने को दावे की पोल सैंपल की आई जांच रिपोर्ट ने खोल दी है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 16 अक्टूबर 14 को अकरमपुर स्थित एसीआई ऑयल प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी की थी। यह कंपनी सनड्रॉप नाम से रिफाइंड बनाती है।

रिफाइंड डिब्बे में जो लेबल लगा हुआ है उसमें कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि इस रिफाइंड के प्रयोग से 30 दिन में व्यक्ति का कोलेस्ट्रॉल घट जाता है। जांच रिपोर्ट के अनुसार, रिफाइंड में कोई ऐसा तत्व नहीं है जिससे कोलेस्ट्रॉल घट जाए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की मानें तो कंपनी ने भ्रामक विज्ञापन दिया है। इस पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। केके त्रिपाठी के मुताबिक, मिथ्या एवं भ्रामक प्रचार पाए जाने पर अधिकतम 10,00,000 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

दो सरसों के तेल व एक रवा का नमूना लिया
उन्नाव। एसडीएम सदर जसजीत कौर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने केसरगंज स्थित महावीर ट्रेडिंग कंपनी में छापा मारकर दो सरसों के तेल व एक रवा का नमूना लिया। वहीं बोरों में निर्माण तिथि का अंकन न होने पर करीब 5 कुंतल रवे के बोरों को सील कर दिया गया। अधिकारियों को देखकर मंडी में अन्य दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चले गए।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि भारी वर्क वाली मिठाई का प्रयोग करने से बचें। वहीं रंगे-बिरंगे कचरी, पापड़ का प्रयोग भी जांच पड़ताल करने के बाद ही करें, क्योंकि इनमें निम्नस्तर के रंग का प्रयोग किया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

खोवा मंडी में बढ़ी रौनक
उन्नाव। होली का त्योहार नजदीक आते ही खोवा मंडी में रौनक बढ़ गई है। बताया जाता है कि छोटे व बड़े मिठाई दुकानदारों ने खोवा की खरीदारी कर उसका स्टॉक रखने की कवायद शुरू कर दी है। जानकारों की मानें तो होली के त्योहार में खोवा की खपत बढ़ जाती है। मांग और आपूर्ति में खासा अंतर देखने को मिलता है। इस अंतर को बराबर करने के लिए मिलावटी खोवा की बिक्री तेजी के साथ बढ़ जाती है।


आसपास के जिलों जैसे हरदोई, फतेहपुर व कानपुर से भारी मात्रा में खोवा जिले में आता है। जानकारों की मानें तो अन्य जनपदों से भी मिलावटी खोवा बिक्री के लिए उन्नाव लाया जाता है। मिठाई दुकानों में भी हफ्तों पहले खरीदे गए खोवा की मिठाई बनाकर बेची जाती हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी ने कहा कि मिलावटी खोवा की बिक्री किसी भी तरह से नहीं होने दी जाएगी। जल्द ही चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed