{"_id":"6196979bee395055e61f70d7","slug":"cash-mobile-looted-from-gas-agency-worker-with-gun-unnao-news-knp664782384","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा लगा गैस एजेंसी कर्मी से नगदी-मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा लगा गैस एजेंसी कर्मी से नगदी-मोबाइल लूटा
विज्ञापन
बिछिया। गैस एजेंसी कर्मचारी की कनपटी पर तमंचा लगाकर बाइक सवार लुटेरों ने 35 हजार की नगदी व मोबाइल लूट लिया। शोर मचाने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पुरवा-उन्नाव मार्ग पर बिछिया गांव पास हरिओम गैस एजेंसी के संचालक का बेटा शेषनरायन मिश्र व पडरीखुर्द गांव निवासी कर्मी आशीष कुमार पाल ने गुरुवार देर शाम लगभग 8 बजे एजेंसी बंद की। शेषनारायण कार से चला गया।
जबकि आशीष ने जैसे ही घर जाने के लिए बाइक स्टार्ट की दो नकाबपोश बाइक सवार पहुंचे और आशीष की कनपटी में तमंचा लगाकर जेब से 35 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। आशीष ने शोर मचाया तो लुटेरे मारपीट कर भाग निकले। बिछिया गांव पहुंचकर आशीष ने एक युवक के मोबाइल से गैस एजेंसी मालिक हरिओम मिश्र को जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुरवा कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह पहुंचे और पीड़ित के बयान दर्ज कर शीघ्र खुलासे का भरोसा दिया है। गैस एजेंसी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन चालू नहीं मिले।