प्रत्याशियों के आज से दाखिल होंगे पर्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने सारी व्यवस्था पूरी कर ली हैं। कलेक्ट्रेट और उसके आसपास के कार्यालयों के साथ रास्तों में भी बैरीकेटिंग लगा दी गई है। परिसर में मेटल डिटेक्टर लगा दिया गया है। विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार से शुरू नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की है। जगह-जगह बैरीकेटिंग है। कलेक्ट्रेट के अंदर और बाहर बल्लियां लगाने का काम सोमवार को पूरा हो गया। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट जाने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे। प्रत्याशी के अलावा उसके प्रस्तावक समेत सिर्फ चार व्यक्तियों को ही नामांकन कक्ष में जाने की इजाजत मिलेगी। प्रत्याशी के वाहन कलेक्ट्रेट के 100 मीटर दायरे से बाहर ही रहेंगे। इस दौरान लोग सिर्फ पैदल ही उधर से निकल सकेंगे। नामांकन कक्ष तक भीड़ न पहुंचे इसके लिए कलेक्ट्रेट भवन के भी अन्य चैनल बंद रखे जाएंगे। नामांकन जुलूस पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। हर विधानसभा के लिए पर्चा दाखिल करने की अलग-अलग कक्षों में व्यवस्था की गई है।
सामान्य वर्ग के लिए जमानत राशि 10 हजार
उन्नाव। विधानसभा चुनाव के नामांकन में प्रत्याशियों की जमानत राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पूर्व की भांति ही सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को पर्चा दाखिल करने के दौरान 10 हजार रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी। अनुसूचित जाति के प्रत्याशियों को पांच हजार रुपये बतौर जमानत जमा करनी होगी। एडीएम ने बताया कि यदि प्रत्याशी चुनाव आयोग के मानक के अनुसार वोट नहीं पाएगा तो उसकी जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी। वहीं नाम निर्देशपत्र सभी उम्मीदवारों को निशुल्क मिलेंगे।
नो ड्यूज को देना होगा अतिरिक्त शपथपत्र
उम्मीदवारों को सरकारी सेवाओं के टैक्स जैसे बिजली, पानी व नगर पालिका व नगर पंचायतों के बिल आदि का बकाया न होने का अतिरिक्त शपथपत्र देना होगा। अपर जिलाधिकारी के मुताबिक नाम निर्देशन पत्र में सभी प्रकार की जानकारी लिखी हुई है। उम्मीदवार पत्र में दिए गए निर्देशों और जरूरी कागजों को लगाकर अपना पर्चा दाखिल करें। कागजों में कमी होने पर पर्चा खारिज किया जा सकता है।
प्रभारी डीएम व एसपी ने लिया तैयारियाें का जायजा
मंगलवार से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा सोमवार दोपहर को प्रभारी डीएम संजीव सिंह व एसपी नेहा पांडेय ने लिया। उन्होंने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान खोजी कुत्ता भी मौजूद रहा। प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि नामांकन के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। मंगलवार से नाम निर्देशन पत्रों के देने का काम शुरू हो जाएगा। उम्मीदवार 31 जनवरी तक अपना पर्चा दाखिल कर सकेंगे। वहीं देरशाम डीएम व एसपी ने दोस्तीनगर और दही चौकी स्थित वेयरहाउस में जाकर तैयारियां का जायजा लिया।
31 जनवरी तक रहेगा रूट डायवर्ट
1-हरदोई ओवरब्रिज से आने वाले बड़े वाहनों को बाईपास से काशीराम कालोनी तिराहा चांदमारी बट पर पार्किंग कराई जाएगी।
2-प्रत्याशी वाहन को प्रकाश गेस्ट हाउस से कचहरी रोड पर निराला पार्क तिराहे से जीआईसी ग्राउंड ले जाया जाएगा।
3-प्रत्याशी वाहनों के अतिरिक्त ई-रिक्शा, आटो, मैजिक टैंपो टैक्सी, कार को प्रकाश गेस्ट हाउस के आगे शराब ठेका तिराहे से मिश्रा कालोनी आयकर विभाग होकर जिलाधिकारी आवास से सपा पार्टी कार्यालय होते हुए पुलिस लाइन गेट तिराहा से जेल गेट होते हुए विधायक आवास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
4-बांगरमऊ, सफीपुर से आने वाले वाहनों को दोस्तीनगर तिराहा से फायर सर्विस प्रशिक्षण केंद्र की ओर चांदमारी बट पर पार्किंग की जाएगी। प्रत्याशी वाहनों को दोस्तीनगर से प्रवेश देकर पुलिस कार्यालय बैरियर पर रोक पुलिस आफिस के इर्द-गिर्द वाहनों की पार्किंग होगी।
5-बांगरमऊ, सफीपुर से आने वाले यात्री वाहनों (बस, टैक्सी व मैजिक) को दोस्ती नगर तिराहे से फायर सर्विस प्रशिक्षण केंद्र होते हुए चांदमारी बट से शहर की ओर डायवर्जन किया जाएगा।
यहां से मिलेंगे नाम निर्देशनपत्र
-बांगरमऊ के नामांकनपत्र न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट कलेक्ट्रेट भवन भूतल कक्ष 17
-सफीपुर के न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट कलेक्ट्रेट भवन भूतल कक्ष 14
-मोहान के न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट कलेक्ट्रेट भूतल कक्ष 5
-उन्नाव के जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कलेक्ट्रेट भूतल कक्ष संख्या 3
-भगवंतनगर के न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कलेक्ट्रेट प्रथम तल कक्ष संख्या 45 -पुरवा के न्यायालय उप संचालक चकबंदी कलेक्ट्रेट प्रथम तल कक्ष संख्या 46