फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Canal overflowed during testing, 27.5 lakh rupees washed away along with the service road

Unnao News: टेस्टिंग में नहर की लपटरी, सर्विसरोड के साथ बह गए साढ़े 27 लाख

Fri, 18 Jul 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 18 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Canal overflowed during testing, 27.5 lakh rupees washed away along with the service road
बीघापुर (उन्नाव)। डौंडियाखेड़ा से रायबरेली के खजूर गांव तक 27 किमी लंबी शारदा नहर की सिल्ट सफाई के नाम पर खेल किया गया। नहर तो साफ नहीं हुई, लेकिन सफाई का 27.50 लाख का बजट जरूर साफ हो गया। इसके चलते चौधरी चरण सिंह डलमऊ बी पंप कैनाल परियोजना से जलापूर्ति की टेस्टिंग शुरू होने के तीसरे ही दिन गुरुवार सुबह पांच बजे टंडसपुर के सामने नहर की खांदी कट गई। बहाव तेज होने से नहर के पानी से डामर सर्विस रोड भी बह गई। इससे एक तरफ करीब तीन सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। वहीं सड़क बहने से चार गांवों के लोगों का आवागमन ठप हो गया। किसानों ने डौंडियाखेड़ा पहुंचकर नहर बंद कराई। वहीं देर शाम एक्सईएन ने पहुंचकर खांदी व सड़क की मरम्मत शुरू कराई।
विज्ञापन

दिसंबर 2024 में डौंडियाखेड़ा से रायबरेली सीमा के खजूर गांव के बीच शारदा नहर की सिल्ट सफाई कराई गई थी। इस पर 27.50 लाख का खर्च किया गया था। नहर जनपद सीमा में नौ किमी और करीब 18.50 किमी रायबरेली में है।भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के मंडल महामंत्री राजू सिंह का कहना है कि ठेकेदार ने सफाई के दौरान सिल्ट बाहर नहीं निकाली। बल्कि नहर में ही किनारे पर लगा दिया। उन्होंने बताया कि नहर की चौड़ाई करीब 3.5 मीटर है। जबकि ठेकेदार ने एक मीटर में सिल्ट किनारे पर लगा दी थी। ऐसे में नहर की चौड़ाई मात्र 2.5 मीटर बची थी। 76 करोड़ की परियोजना डलमऊ बी पंप कैनाल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार से टेस्टिंग कार्य शुरू हुआ था। पहले दिन दो पंप के माध्यम से 120 क्यूसेक पानी नहर में छोड़ा गया था। बुधवार शाम को तीसरा पंप चालू किया गया। इससे 180 क्यूसेक पानी नहर में पहुंचने लगा। इसी बीच टंडसपुर के पास नहर की सफाई होने से पानी आगे नहीं बढ़ सका और ओवरफ्लो होने से नहर में खांदी कट गई और पानी तेजी से आगे बढ़ने लगा। पानी का बहाव काफी तेज था। इससे टंडसपुर से मनीखेड़ा को गई नहर किनारे की सर्विस डॉमर रोड भी बह गई। पानी इधर, उधर के खेतों में जाकर भर गया। करीब तीन सौ बीघे में पानी भर जाने से किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं। बाद में खेत पहुंचे किसानों ने जब फसलों में पानी भरा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन फानन किसानों ने डौंडियाखेड़ा जाकर पंप बंद कराया। देरशाम एक्सईएन उन्नाव खंड शारदा नहर गगन शुक्ला ने मौके का निरीक्षण किया और खांदी के साथ रोड की मरम्मत शुरू कराई।
विज्ञापन

इंसेट-1
रुकुमपुर के किसानों की भी फसलें जलमग्न हुईं
नहर कटान से टंडसपुर के साथ रुकुमपुर के किसान भी प्रभावित हुए। रुकुमपुर गांव के किसान सतीश लोधी, रामखेलावन, नारायण पांडे, नेपाल लोधी के खेतों में बोई गई फसलों में भी पानी भर गया। मनीखेड़ा प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह ने बताया कि नहर के अचानक सुबह नहर कटने से धान के अलावा अन्य बोई गई फसलों को काफी नुकसान हुआ है। टंडसपुर के किसान जय करण सिंह, कन्हई पासी, मनी सिंह, गुड्डू सिंह, राजू कुशवाहा आदि ने कहा कि नहर की क्षमता तीन सौ क्यूसेक है। जब नहर पूरी क्षमता के साथ चलेगी तो क्या हाल होगा, यह सोचकर ही डर लगता है। उधर, रोड कटने से लखेड़ा, मनीखेड़ा, रुकुमपुर, टंडसपुर गांवों के ग्रामीणों का आवागमन भी बंद हो गया है। करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
काफी समय बाद नहर में पानी पहुंचा है। हो सकता है कहीं पर सिल्ट आदि जमा हो, इसी कारण पानी ओवरफ्लो हुआ हो। वैसे भी अभी टेस्टिंग ही चल रही है। इस दौरान जो भी समस्या आएगी, उसे दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। वह मौके पर निरीक्षण के लिए जा रहे हैं। नहर के साथ रोड की भी मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही नहर सफाई की भी जांच कराई जाएगी।
गगन कुमार शुक्ला, एक्सईएन उन्नाव नहर शारदा खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed