फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Call details of second mobile number of deceased contractor also extracted

Unnao News: मृत ठेकेदार के दूसरे मोबाइल नंबर की भी निकाली गई कॉल डिटेल

Thu, 14 Mar 2024 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Call details of second mobile number of deceased contractor also extracted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनिक। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे में मिट्टी भरान करने वाले लखनऊ निवासी ठेकेदार की हत्या की घटना में पुलिस ने दूसरे नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई है। पहले और दूसरे नंबर में मृतक की लोकेशन लखनऊ बाईपास मिली है। दूसरे नंबर में सात ऐसे नंबर मिले हैं। जिसमें सबसे ज्यादा बात हुई है। पुलिस इन नंबरों के आधार पर जांच कर रही है।
प्रयागराज जिले के हड़िया क्षेत्र के गांव बारीतर के मूल निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार व ठेकेदार शिवमिलन सिंह (47) मेसर्स इंद्रेश्वरनाथ के नाम से फर्म चलाता था। एक साल से वह यहां निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे का काम करा रही फर्म से अनुबंध पर मिट्टी आपूर्ति का काम कर रहा था। 10 मार्च की सुबह 9:30 बजे शिवमिलन का शव दही चौकी स्थित गीता गार्डन (जहां वह किराए के मकान में रह रहे थे) से पांच किलोमीटर दूर गौरा गांव के सामने शारदा नहर पुल के नीचे मिला था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को मृतक की बेटी रूबी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस मृतक के दूसरे नंबर की कॉल डिटेल के साथ बैंक खाते की डिटेल निकलवा रही थी। बुधवार को पुलिस को कॉल डिटेल के साथ बैंक खाते की भी जानकारी हुई। उसमें भी कुछ खास सुराग हाथ नहीं लगा। लेकिन सात नंबर ऐसे मिले हैं। जिसमें अधिक बात होने की जानकारी हुई है। पुलिस उसकी जांच कर रही है। घटना से जुड़े लोगों को बिना सूचना जिले से बाहर न जाने की हिदायत दी है। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed