फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   buusiness

कोरोना से कई चुनौती बता निर्यात में सहयोग मांगा

Sat, 25 Sep 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
buusiness
बंथर स्थित केएलसी कांप्लेक्स में आयोजित चर्म निर्यात सभा के दौरान लगे स्टाल पर उत्पादों को देखत? - फोटो : UNNAO
अचलगंज। आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत शनिवार को बंथर स्थित केएलसी सभागार में वाणिज्य उत्सव मनाया गया। इस दौरान चर्म निर्यात सभा व प्रदर्शनी लगी। निर्यातकों ने कोरोनाकाल में आई चुनौतियों की जानकारी देकर प्रशासन से सहयोग मांगा।
विज्ञापन

निर्यात सभा व प्रदर्शनी का शुभारंभ निर्यात परिषद के पूर्व अध्यक्ष मुखतारुल अमीन व सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने दीप प्रज्जवलन कर किया। मुखतारुल अमीन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बार चार सौ बिलियन निर्यात के लक्ष्य का आह्वान किया है। इसे पूरा करने का भरसक प्रयास करेंगे। पिछले वर्ष कोविड की आपदा में निर्यात तीन सौ बिलियन डॉलर तक गिर गया था। इस बार निर्यात छह सौ बिलियन डॉलर का होने की उम्मदी है। संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार विभाग कानपुर अमित कुमार ने निर्यातकों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। कहा कि प्रदेश का निर्यात बढ़ाने के लिए सभी को एकजुटता दिखानी होगी। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने कहा कि कोविड महामारी के चलते आज हमारा निर्यात उतना ठीक नहीं है। फिर भी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे उम्मीद बंधी है कि जल्द ही लक्ष्य पूरा कर लेंगे। बताया कि जिला उद्योग केंद्र को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन

सभा के दौरान 15 निर्यातक इकाइयों ने अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन किया। जरी जरदोजी के कारीगर शबनम शाहीन, सुनील प्रजापति, हाशिम, राशिद असगर अली ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। निर्यात होने वाले आम, चावल का प्रदर्शन भी किया गया। उपायुक्त उद्योग करुणा राय, आरके जालान उपाध्यक्ष चर्म निर्यात परिषद, ताज आलम, अशरफ परवेज, आईआईए के चेयरमैन एके माहेश्वरी व जीएन मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed