फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bus filled with kavadis entered the truck, 30 injured

उन्नाव: महाशिवरात्रि पर लोधेश्वर मंदिर दर्शन करने जा रहे कावड़ियों से भरी बस ट्रक में घुसी, 30 चुटहिल

Thu, 11 Mar 2021 11:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 11 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
bus filled with kavadis entered the truck, 30 injured
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्नाव के नवाबगंज में लखनऊ-कानपुर हाईवे की अजगैन कोतवाली के पास देर रात कावड़ियों से भरी एक मिनी बस ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में बस में 30 श्रद्धालु चुटहिल हो गए। एक होटल संचालक की मदद से सभी को प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराने के बाद दूसरे वाहन से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन


वहीं घटना के दूसरे दिन दोपहर तक हाईवे की रेस्क्यू टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को नहीं हटवाया। बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर से दर्शन करके श्रद्धालुओं की मिनी बस कानपुर की ओर जा रही रही थी। कानपुर देहात के रजिस्ट्रेशन संख्या की बस कस्बे में आगे चल रहे ट्रक में घुस गई।
विज्ञापन


हादसे में लगभग तीस श्रद्धालुओं को मामूली चोर्टें आइं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की वजह आगे चल रहे एक ट्रक के अचानक ब्रेक लेने से पीछे चल रही बस टकरा गई। हादसे में रनिया भोगनीपुर की श्यामा(40), रेखा(45), सोनम(20), राकेश(44), सरोज(55), केसनपाल(60), संदीप(25), प्रदीप(22), राहुल(18), विशाल(25), ऋषभ(22), प्रेमा(35), गोकुल(28), अखिलेश(30), जितेंद्र(30), शिवा(22), रविंद्र(25), सचिन(22), अंकुश(22), रामनरेश(38), देवेश(35), अंगद(45) सहित तीस लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि घटना की उनके पास कोई सूचना नहीं आई। वहीं घटना के बाद भी हाईवे की रेस्क्यू टीम द्वारा क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से न हटाने से दिनभर अन्य हादसों की आशंका बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed