फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bullion market bright, more business expected

Unnao News: सराफा बाजार में रौनक, ज्यादा कारोबार की उम्मीद

Sat, 12 Oct 2024 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Bullion market bright, more business expected
उन्नाव। त्योहार पर बाजार में रौनक आ गई है। करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली पर्व पर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद से दुकानदारों ने स्टॉक लगाया है। खरीदार भी धनतेरस के लिए अभी से अपनी पसंद के जेवर बुक कराने लगे हैं।
विज्ञापन

सराफा बाजार में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं अपने बजट के अनुसार हल्की और भारी जेवर पसंद करके धनतेरस पर ले जाने के लिए बुकिंग करा रही हैं। पायल, बिछिया, डिजाइनर चेन, अंगूठी, झुमकी, नाथ आदि की खरीदारी ज्यादा हो रही है। सहालग में दाम बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिनके यहां आने वाले दिनों में शादी या अन्य मांगलिक कार्यक्रम हैं उसके लिए भी खरीदारी करने लगे हैं। शहर की कचौड़ी, वीडी मार्केट, धवन रोड की सराफा दुकानों में भीड़ हो रही है। कारोबारियों के अनुसार इस बार अधिक कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

-------------------
क्या कहते हैं दुकनादार
सराफा कारोबारी सत्यार्थ सोनी ने बताया कि इस बार महिलाओं को लाइट ज्वैलरी की पसंद आ रही हैं। इसमें नाक की नथनी, मांग मेंहदी, छल्ले, अंगूठी, डिजाइनर चेन आदि की मांग अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा व्यापारी मनु ने बताया कि जिस तरीके से बाजार में रौनक आई है। अगर इसी प्रकार बाजार रही तो अच्छे कारोबार की उम्मीद है। महिलाएं डिजाइनर ज्वैलरी की अधिक मांग कर रही हैं।
--
बोलीं महिलाएं
एबी नगर की दिव्या श्रीवास्तव ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रमों व त्योहार के लिए खरीदारी के लिए उत्साहित हैं। इस बार त्योहार के लिए अंगूठी, चेन आदि पसंद कर रही हैं।

सफीपुर की रितू तिवारी ने बताया कि त्योहार पर लाइट वेट और डिजाइनर ज्वैलरी खरीदने का मन है। हल्की ज्वैलरी सस्ती होने के साथ पहनने में भी आरामदायक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed