फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bulldozers roar today on illegal constructions

अवैध निर्माणों पर आज गरजेगा बुलडोजर

Fri, 20 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 20 Mar 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers roar today on illegal constructions
उन्नाव। उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अनाधिकृत निर्माणों के ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें प्राधिकरण क्षेत्र के कुल 17 अवैध निर्माणों को चिह्नित कर नोटिसें जारी की जा चुकी हैं। विभाग की ओर से ध्वस्तीकरण के लिए 20 मार्च की तिथि निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने इन अवैध निर्माणों की सूची बनाकर विभाग की उपाध्यक्ष व डीएम सौम्या अग्रवाल से स्वीकृति भी ले ली है। डीएम के आदेश के बाद विभागीय अधिकारियों ने शहर में 17 अवैध निर्माणों में 20 मार्च को ध्वस्तीकरण के लिए नोटिसें भी चस्पा करवा दी हैं।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार सूची में शामिल जो भवन स्वामी मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए गुरुवार शाम तक आवेदन धनराशि जमा करवा देंगे उन्हें तो इस सूची से हटा दिया जाएगा। इसके अलावा जो लोग नक्शे के लिए आवेदन नहीं करेंगे उनके निर्माणों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ होनी है ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
1- पारस गुप्ता, कनोडिया पेट्रोल पंप के पास उन्नाव बाईपास, इश्तियाक खान, हिंद धर्मकांटा गहरा उन्नाव कानपुर बाईपास, भारत सिंह, सुभी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर शेखपुर उन्नाव, सरोज कुमार रातव, पूरन नगर मेन रोड उन्नाव, रामपाल सोनकर, लोकनगर उन्नाव, संतोष कुमार गुप्ता, ईदगाह गांधी नगर उन्नाव, जगदीश प्रसाद, सरैय्या गदनखेड़ा उन्नाव, श्री राम, सरैय्या गदनखेड़ा उन्नाव, पुष्पा देवी, उन्नाव-कानपुर बाईपास, शिवप्रसाद त्रिवेदी, उन्नाव-कानपुर बाईपास मेनरोड, विनीत कनौडिया, उन्नाव-कानपुर बाईपास मेनरोड, मनीष त्रिपाठी, पूरन नगर उन्नाव, अमर नाथ यादव, पत्थर कालोनी उन्नाव, प्रदीप कुमार गुप्ता, कलक्टर गंज उन्नाव, फूल चंद्र, फतेहबहादुर आश्रम हरदोई रोड उन्नाव, कौशल किशोर, रेजीनोवा कॉम्पलेक्स के सामने कानपुर रोड उन्नाव, रामऔतार, सहजनी मोड़ उन्नाव।


वर्जन
डीएम के आदेशों पर प्राधिकरण क्षेत्र में बिना नक्शे के कराए गए 17 अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण के आदेश दिए गए हैं। इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुक्रवार को की जानी है। जो समय रहते नक्शा आवेदन के लिए आवेदन राशि जमा करवा देगा उसे सूची से हटा दिया जाएगा। बाकी लोगों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी।- राजेश सिंह तोमर, प्रभारी सहायक अभियंता, यूडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed