फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bull killed the farmer

सांड़ ने किसान को पटककर मार डाला

Sun, 02 Feb 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bull killed the farmer
मृत किसान किशन की फाइल फोटो - फोटो : UNNAO
पाटन(उन्नाव)। तहसील क्षेत्र में गोशालाओं को लेकर प्रशासन की लापरवाही का शनिवार को एक किसान को खामियाजा भुगतना पड़ गया। सांड़ ने बिहार थाना क्षेत्र के जालापुर गांव निवासी किसान को उसकी बेटी के सामने पटककर मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र में ढिहवा के मजरा जालापुर गांव निवासी किशन (45) खेत की रखवाली कर रहा था। उसकी 13 वर्षीय बेटी सारिका ने बताया कि शुक्रवार रात में खेतों में गए पिता किशन सुबह देर तक घर नहीं पहुंचे तो वह 9 बजे उसे देखने पहुंची। एक सांड़ पिता को पटक रहा था। उससे बचने के लिए वह पानी से भरी खंती में गिर गए। जिस पर उसने दौड़कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के साथ गांव के लोगों ने किशन को खंती से बाहर निकाला तो उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के अनुसार महज डेढ़ बीघा खेती के सहारे किसान परिवार का जीवन-यापन कर रहा था। उसकी मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed