फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   BSNL Aadhaar center closed, crowd in post office

Unnao News: बीएसएनएल के आधार केंद्र बंद, डाकघर में भीड़

Wed, 31 Jul 2024 03:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
BSNL Aadhaar center closed, crowd in post office
उन्नाव। आधार कार्ड बनवाने के लिए इन दिनों मारामारी की स्थिति है। वेंडरों पर किराया बकाया होने से बीएसएनएल ने जिले की सभी छह तहसीलों में संचालित आधार केंद्र बंद कर दिए हैं। इससे लोग नया कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए डाकघर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बार-बार नोटिस देने के बाद भी वेंडरों ने बकाया जमा नहीं किया। इस पर बीएसएनएल ने उन्नाव शहर, शुक्लागंज, पुरवा, हसनगंज सहित सभी छह सेंटरों को बंद कर दिया है। इससे लोगों को शहर के सिविल लाइंस स्थित प्रधान डाकघर आना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोग डाकघर खुलने से पहले सुबह नौ बजे ही पहुंच जाते हैं और अपना नंबर लगाकर बारी आने का इंतजार करते हैं। मंगलवार को भी यहां काफी भीड़ रही। लोगों ने बताया कि राशन कार्ड, गैस कनेक्शन की केवाईसी, छात्रवृत्ति, पेंशन, कॉलेजों में प्रवेश, अनुदान सहित अन्य कार्यों में आधार नंबर की जरूरत है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि जन सुविधा केंद्रों के संचालक कार्ड संशोधन में महीनों लगा देते हैं। वहीं बीएसएनएल के केंद्र करीब बीस दिन से चल रहे हैं। इससे जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर की दौड़ लगानी पड़ रही है। लोगों ने बताया कि राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड लगाना और सत्यापन कराना जरूरी कर दिया गया है। यही नियम रसोई गैस कनेक्शन के लिए भी है। केवाईसी कराने में किसी का नाम तो किसी के अंगूठे के निशान सही नहीं आ रहा है। संशोधन कराने के लिए लंबी दौड़ और घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
क्या कहते हैं लोग
दोस्तीनगर गांव निवासी आशीष कुमार ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदन फार्म जमा करना था। दो घंटे इंतजार करना पड़ा, फिर कंप्यूटर पर बैठे कर्मचारी ने सर्वर की समस्या बताई। सुबह नौ बजे से दोपहर के एक बज गए तब प्रक्रिया पूरी हो पाई।
-
चांदरपुर गांव निवासी मोहित ने बताया कि उन्हें छोटे भाई का आधार कार्ड बनवाना है। स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन फार्म जमा कर दिया है, लेकिन आधार कार्ड न होने से स्कूल में दाखिला नहीं हो पाया है। काफी जद्दोजहद व कई घंटे इंतजार के बाद प्रक्रिया पूरी हुई।
-------------------------
केवल एक कंप्यूटर और भी सर्वर धड़ाम
प्रधान डाकघर में संचालित केंद्र में रोजाना औसतन 100 लोग पहुंचते हैं, लेकिन यहां केवल एक कंप्यूटर ही लगा होने से एक ही कर्मचारी काम कर पाता है। हर घंटे-आधे घंटे में सर्वर चला जाता तो कभी इतना धीमे चलता है कि आवेदन और संशोधन की प्रक्रिया बीच में रुक जाती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

--
क्या कहते हैं जिम्मेदार
वेंडरों ने दूर संचार केंद्रों की बिल्डिंग में सेंटर खोले हैं लेकिन कई महीने से किराया नहीं जमा किया है। कई बार नोटिस दिया, इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। किसी का सितंबर में तो किसी का अक्तूबर में अनुबंध खत्म हो रहा है। अगर सख्ती नहीं की जाएगी तो बकाया नहीं जमा हो पाएगा। कुछ सेंटरों में नए वेंडर के लिए टेंडर प्रक्रिया भी चल रही है। जल्द ही संचालन शुरू हो जाएगा।
- प्रभनेश यादव, जीएम बीएसएनएल
--------------------------
स्वास्थ्य ठीक न होने से 15 दिन से छुट्टी पर हूं, डाकघर में सुबह 10 से शाम चार बजे तक केंद्र संचालित होता है। जानकारी करेंगे और अगर आवश्यकता है तो कंप्यूटर पर काम कर रहे कर्मचारी का सहयोग करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाएंगे। लोगों को समस्या नहीं होने दी जाएगी।
- ऋषिकांत त्रिवेदी, डाकघर अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed