{"_id":"6692f5859e5e54e3ce0cdd04","slug":"bsa-created-pressure-for-online-attendance-unnao-news-c-221-1-uno1001-116959-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बीएसए ने ऑनलाइन हाजिरी का बनाया दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बीएसए ने ऑनलाइन हाजिरी का बनाया दबाव
विज्ञापन
उन्नाव/पाटन। ऑनलाइन हाजिरी प्रक्रिया का शिक्षक लगातार विरोध कर रहे हैं। शनिवार को बीएसए ने बिछिया ब्लॉक के कई स्कूलों का निरीक्षण कर उपस्थिति देखी और शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी के लिए कहा। हालांकि शिक्षकों ने इससे इन्कार कर दिया।
वहीं, हर ब्लॉक में 40-40 शिक्षकों को टेबलेट लेकर प्रशिक्षण के लिए बीआरसी बुलाया गया था, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। वहीं, जिले में अब तक 500 शिक्षकों ने संकुल पद से इस्तीफा दिया है। साथ ही गैर शैक्षणिक कार्य न करने की बात कही है।
परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने दो जुलाई से ऑनलाइन हाजिरी का विरोध करना शुरू किया था। नगर क्षेत्र के साथ जिले के सभी 16 ब्लॉकों के 2709 परिषदीय स्कूलों में 1833 प्राथमिक, 451 उच्च प्राथमिक और 375 कंपोजिट स्कूलों में तैनात करीब 11,700 शिक्षकों के साथ शिक्षामित्र और अनुदेशकों ने एकजुटता दिखाते हुए विरोध और तेज किया। स्थिति यह है कि अब बीआरसी पर भी विरोध चल रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को नवाबगंज ब्लॉक में 35 शिक्षकों ने संकुल शिक्षक पद से इस्तीफा दे दिया। सुमेरपुर में 75, सिकंदरपुर सरोसी में 50, गंजमुरादाबाद में 40, हिलौली 40, बिछिया में 40 सहित अब तक 500 शिक्षक संकुल पद से इस्तीफा देने के साथ गैर शैक्षणिक कार्य न करने की बात कही है। शनिवार को बीएसए ने बिछिया ब्लॉक के हुसैननगर, बक्खाखेड़ा, जमुका सहित अन्य गांवों में संचालित परिषदीय स्कूलों में जाकर शिक्षकों से ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए कहा, लेकिन शिक्षकों ने साफ इन्कार कर दिया। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के साथ अब माध्यमिक स्कूल के भी शिक्षक साथ देने के लिए उतरे हैं।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि 15 न्याय पंचायतों के 75 शिक्षक संकुलों ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। यहां विरोध करने वालों में स्वतंत्र सिंह, बसंत मिश्रा, वरुण मिश्रा, अक्षय कटियार सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष भरत चित्रांशी ने बताया कि नवाबगंज में 35 शिक्षकों ने संकुल पद से इस्तीफा दिया है। बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि शिक्षकों की रोजाना की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
बांगरमऊ बीईओ ने प्रशिक्षण की वायरल की पुरानी फोटो
शिक्षकों के विरोध के बीच बांगरमऊ बीईओ ने टेबलेट से प्रशिक्षण लेते शिक्षकों की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जब वह शिक्षकों तक पहुंची तो उन्होंने वहां के शिक्षकों से संपर्क किया तो पता चला कि बीईओ ने अन्य ब्लॉक के शिक्षकों को भ्रमित करने के लिए पुरानी फोटो वायरल कर दी।