{"_id":"3ee51cb5e772a176aeb0ec5d0c4ccf34","slug":"bsa-and-oversight-of-the-office-of-the-cdo-diaios-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने बीएसए और डीआईओएस कार्यालय का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने बीएसए और डीआईओएस कार्यालय का किया निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। सीडीओ के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए
विज्ञापन
बीएसए के लेखा विभाग के बाबू का एक और चपरासी का चार दिन का वेतन काटा गया
है।
वहीं, डीआईओएस कार्यालय में मुख्यमंत्री और तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का कोई रजिस्टर ही नहीं बना मिला। सीडीओ ने दो बाबुओं को फटकार लगाई।
मुख्य विकास अधिकारी नेहा शर्मा ने शुक्रवार को बीएसए व डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण किया। उपस्थित रजिस्टर चेक करने पर पता चला कि बीएसए के वरिष्ठ लेखा परीक्षक रमेश चंद्र निगम अनुपस्थित चल रहे हैं। इसके अलावा चपरासी मोहित कुमार श्रीवास्तव भी नदारद रहे।
इस पर लेखा परीक्षक रमेश चन्द्र निगम का एक और मोहित का चार दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। सीडीओ को कार्यालय में गंदगी मिली। जगह-जगह पान मसाले की पीक देख सीडीओ का पारा चढ़ गया और उन्होंने अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को आड़े हाथों लिया।
सीडीओ ने सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में रहने के दौरान आने वाली शिकायतों का रजिस्टर मांगा तो डीआईओएस से लेकर बाबू तक बगलें झांकने लगे।
इसके अलावा तहसील दिवस, मुख्यमंत्री और शासन संदर्भित शिकायतों का रजिस्टर मांगा तो डीआईओएस और बाबुओं ने नजरें झुका लीं।
सीडीओ ने वरिष्ठ लिपिक साहब लाल और कौशल किशोर त्रिवेदी को फटकार लगाई। सीडीओ ने डीआईओएस को निर्देश दिए कि तुरंत बाबुओं का पटल बदलें।
साहब लाल के पास अतिरिक्त कार्य को दूसरे बाबुओं को दें। विभाग के सभी बाबुओं को बराबर-बराकर कार्य वितरण करें। एक घंटे से अधिक समय तक सीडीओ ने बिंदुवार जानकारी ली।