{"_id":"66202469bcd93293450a8d84","slug":"brother-filed-a-murder-report-against-unknown-person-unnao-news-c-221-1-sknp1054-113189-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: भाई ने अज्ञात पर दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: भाई ने अज्ञात पर दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाटन (उन्नाव)। बिहार थाना के काछिनखेड़ा गांव में युवक की हत्या कर शव गांव से दूर सड़क किनारे फेंकने की घटना में मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
काछिनखेड़ा गांव निवासी सुनील कुमार कुशवाहा (26) का शव 15 अप्रैल को गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बिहार-बक्सर मार्ग की लिंक रोड मनिकापुर-बदनपुर मार्ग पर मुस्काबाद के पास मिला था। शव के ऊपर ही उसकी बाइक भी पड़ी थी।
सोमवार सुबह राहगीरों ने मार्ग दुर्घटना की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। एसओ ने जांच की तो सिर में गहरी चोट और चेहरे पर चोट के कई निशान मिले थे। मृतक के घर में जांच की गई तो चारपाई पर बिस्तर में खून और पास में ही एक कुल्हाड़ी पड़ी मिली थी। घर के आंगन और कमरे के बीच एक गहरा गड्ढा भी खोदा गया था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर पर वजनी चीज के हमले मौत की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को शव के अंतिम संस्कार के बाद बुधवार को मृतक के छोटे भाई अमन ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।