फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Broken wall unstamped boon for travelers

टूटी दीवार बेटिकट यात्रियों के लिए वरदान

Sun, 02 Aug 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 02 Aug 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Broken wall unstamped boon for travelers

उन्नाव। रेलवे जंक्शन की मुख्य दीवार कई जगह से टूटी होने के कारण बेटिकट यात्रियों के लिए वरदान साबित हो रही है। वे इससे बेरोक टोक जाते-आते हैं। जिससे रेलवे को राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर अपराधी वारदातों को अंजाम देने के बाद यहां से आसानी से निकल जाते हैं। अधिकारी टूटी दीवार जल्द निर्माण की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


 उन्नाव रेलवे स्टेशन कई वर्ष पूर्व मॉडल स्टेशन घोषित किया जा चुका है लेकिन यहां सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। न तो यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त बेंच हैं और न ही टीन शेड। जहां टीन शेड है वह भी छोटी होने के साथ ही जगह-जगह क्षतिग्रस्त है, जो रिपेयर न होने के कारण बारिश में टपकती है। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त रेलवे की दीवार कई जगह से टूटी होने के कारण रेलवे स्टेशन पर बिना किसी रोकटोक के लोगों को आवागमन रहता है। जिससे रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा है। इन टूटी हुई दीवार से लोग बिना टिकट लिये ट्रेनों से आसानी से यात्रा करते हैं और इसी टूटी दीवार की ओर से निकल कर बाहर चले जाते हैं। यही कारण है कि टूटी दीवार बेटिकट यात्रियों के लिए मुफीद साबित हो रही है। जिससे रेलवे को तगड़ा राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं, अपराधियों के लिए भी यह लाभदायक साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के बाद बिना रोकटोक यहां से आराम से बाहर निकल जाते हैं। स्टेशन अधीक्षक विश्राम ने बताया कि रेलवे स्टेशन की दीवार टूटी होने के कारण स्टेशन पर लोगों का आवागमन बना रहता है। इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जल्द ही इसका निर्माण कराया जाएगा। आरपीएफ प्रभारी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि स्टेशन की दीवार कई जगह से टूटी होने के कारण बाहरी लोगों के स्टेशन में प्रवेश पर लगाम नहीं लग पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed