Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Brake on 12 crore road construction works

Unnao News: 12 करोड़ के मार्ग निर्माण कार्यों पर लगा ब्रेक

Fri, 21 Apr 2023 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Brake on 12 crore road construction works
उन्नाव। निकाय चुनाव की अधिसूचना के फेर में फंसकर 12 करोड़ खर्च कर होने वाले सड़क निर्माण कार्य अधर में लटक गए हैं। इस बजट से खस्ताहाल मार्गों का निर्माण होना था। टेंडर भी पड़ गए थे लेकिन अधिसूचना जारी होने के बाद से टेंडर खोले नहीं जा सके हैं। अब चुनाव के बाद ही निर्माण टेंडर खोलने की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन

एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो चुका है। लोकनिर्माण विभाग ने अप्रैल में ही कई खस्ताहाल मार्गों के निर्माण की तैयारी शुरू की थी। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजकर बजट की भी मांग की गई थी। प्रदेश सरकार ने दस जर्जर मार्गों के निर्माण के लिए 12 करोड़ का बजट भी स्वीकृत कर दिया था। पीडब्ल्यूडी विभाग ने आनन, फानन टेंडर प्रक्रिया भी निकाल दी थी। जिसे खोलने की तारीख 16 अप्रैल तय की गई थी। हालांकि इसी बीच नौ अपै्रल को निकाय चुनाव की अधिसूचना लागू हो गई। इससे खस्ताहाल मार्गों का निर्माण अधर में लटक गया। जानकारों के मुताबिक, इन मार्गों के निर्माण के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू करनी पड़ेगी। ऐसे में अब निर्माण कार्य के लिए एक माह से अधिक समय लग सकता है। इंसेट सर्व ऋतु योग्य संपर्क मार्ग भी फंसे
विज्ञापन

सौ से अधिक आबादी के राजस्व गांवों को सर्व ऋतु योग्य संपर्क मार्गों से जोड़े जाने की कार्ययोजना भी चुनावी अधिसूचना में लटक गई है। पीडब्ल्यूडी ने 211 राजस्व गांवों की सूची तैयार कराई थी। सूची के अनुसार यह गांव ऐसे हैं जिनकी आबादी सौ से अधिक है लेकिन यह अभी पक्के संपर्क मागोर्े से नहीं जुड़े हैं। इनमें किसी गांव से पक्के संपर्क मार्ग की दूरी एक किमी है तो किसी में दो किमी से तीन किमी। विभाग ने लंबाई के साथ बजट का भी आंकलन कराकर कार्ययोजना तैयार कराकर शासन से बजट की मांग की थी। अधिसूचना के कारण इस योजना में बजट जारी नहीं हो सका है। अब चुनाव संपन्न होने के बाद ही कार्यवाही आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आचार संहिता के दायरे में 12 करोड़ के काम आ गए हैं। निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। हालांकि जब तक टेंडर खोले जाते तब तक निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। इसके अलावा कई अन्य योजनाओं में सडक़ मरम्मत व निर्माण के लिए मिलने वाला बजट भी फंस गया है। अब चुनाव संपन्न होने के बाद ही टेंडर खुल सकेंगे। साथ ही अन्य योजनाओं में बजट मिलेगा। जिसके बाद सडक़ निर्माण का काम रफ्तार पकड़ेगा।-हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed