{"_id":"9e36f367e5512e4d6692b4798d8ab61e","slug":"bought-stuff-made-for-wedding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए खरीदा सामान उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के लिए खरीदा सामान उड़ाया
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 23 Feb 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की शादी के लिए कानपुर से खरीदारी कर लखनऊ जा रही मां-बेटी का बैग पैसेंजर ट्रेन से पार हो गया। बैग में कीमती कपड़ों के साथ नगदी व जेवर थे। पीड़िता ने बताया कि शादी के लिए करीब पचास हजार का सामान खरीदा था। बैग ले जाते समय उन लोगों ने शोर मचाते हुए कुछ दूरी तक चोर का पीछा भी किया, तब तक वह भाग गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत जीआरपी में की।
विज्ञापन
जिला चंदोली के साहबगंज थाना क्षेत्र के गांव करैहा निवासी प्रतिमा तिवारी पत्नी मुनेश्वर तिवारी की बेटी मंदिरा की 22 अप्रैल को शादी है। मंदिरा लखनऊ पीजीआई में फार्मेसिस्ट के पद पर तैनात है। बेटी की शादी के लिए कपड़ों व अन्य सामान की खरीदारी करने मां-बेटी रविवार को कानपुर आई थीं। रविवार को खरीदारी कर सोमवार को दोनों लखनऊ पैसेंजर से लखनऊ लौट रही थी। जीआरपी में दी गई तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया कि उन लोगों ने बैग ट्रेन में ही रख दिया था। पीड़िता के अनुसार उन्नाव स्टेशन आने के पहले तक बैग रखा हुआ था, लेकिन जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर धीमी हुई और लोग उतरने लगे उसी समय एक व्यक्ति बैग लेकर जाने लगा। बैग ले जाते देख दोनों ने शोर मचाना शुरू किया। बेटी ने चोर का पीछा किया, लेकिन भीड़ अधिक होने के चलते वह भाग निकला। पीड़ित के अनुसार बैग में करीब करीब बीस हजार रुपये की साड़ियां, पांच हजार रुपये नकद, मोबाइल व कुछ अन्य जरूरी सामान रखा था। जीआरपी एसओ अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। महिला द्वारा बताई गई हुलिया व मोबाइल के जरिए चोर को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन