फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bose learn from the advanced youth

नेताजी के जीवन से सीख लेकर आगे बढ़े युवा

Sun, 24 Jan 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 24 Jan 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bose learn from the advanced youth

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 119 वीं जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। डीएसएन डिग्री कॉलेज में मुख्य अतिथि एडीएम इंद्रपाल उत्तम, सिटी मजिस्ट्रेट शंकर मुखर्जी, एएसपी रामकिशुन यादव व पूर्व प्राचार्य डीएसएन कुलदीप नारायण श्रीवास्तव ने सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

विज्ञापन



एडीएम ने कहा कि हमें नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। कॉलेज प्राचार्य मानवेंद्र सिंह ने स्वागत किया। संचालन मनीष सेंगर ने किया। उमेश बाजपेई, विपिन सिंह, पवन श्रीवास्तव, राकेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



 
राजकीय महाविद्यालय बक्खाखेड़ा में नेताजी की जयंती पर समाजशास्त्र विभाग द्वारा ‘व्यक्तित्व विकास के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण व बहु वैकल्पिक आयाम’ का आयोजन किया गया। नारी शिक्षा निकेतन पीजी कॉलेज लखनऊ की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनीता कुमार ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राचार्या डॉ. नीता दीक्षित ने छात्रों को परीक्षा की तैयारी पर जोर दिया। संचालन समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. नीलिमा नागर ने किया। प्रतिभागी बच्चों में छात्रा तनिष्का गौतम प्रथम, दीपक कुमार ने दूसरा व अमन त्रिवेदी ने तीसरा स्थान पाया। छात्रों को प्राचार्या ने सम्मानित किया।


जनक दुलारे विद्या मंदिर ओसिया में सुभाष जयंती पर बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य जय प्रकाश मिश्र ने बच्चों को विस्तार से जानकारी दी।

 
डिवाइन मिशन पब्लिक स्कूल में सुभाषचंद्र बोस जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां प्रबंधक प्रतिमा सहाय ने बच्चों को उनकी जीवन शैली पर प्रकाश डाला। साक्षी, संगीता, शिशिर, अंशिका, अनामिका, आरती, कनक आदि टीचर मौजूद रहीं।


अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा सुभाष जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

 
गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम रतईपुरवा उच्च प्राथमिक विद्यालय में नेताजी की जयंती पर प्रधान टीचर  अखिलेश चन्द्र शुक्ला ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। बांगरमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, सुभाष इंटर कॉलेज में नेताजी की जयंती मनाई। छात्रों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


पुरवा के रिषी कुल विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री देवांशु प्रताप सिंह ने नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य दिलीप शर्मा, शुभम बाजपेई, रिशू पांडेय आदि मौजूद रहे। असोहा ब्लॉक के सरवन स्थित जनता पूर्व माध्यमिक स्कूल में सुभाष जयंती पर बच्चों व टीचरों ने अपने विचार रखे।



जन सरोकार फाउंडेशन ने आदर्श विद्या मंदिर गीतापुरम में सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर सभा की। मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष राम कुमार यादव, डॉ. नसीर अहमद, अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ल, महामंत्री शैलजा शरण शुक्ल, कोषाध्यक्ष वेणुरंजन भदौरिया, प्रधानाचार्या अंजना भदौरिया मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed