फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bomb disposal squad reconstructed the combing operation

बम निरोधक दस्ते ने खंगाला चप्पा-चप्पा

Sun, 18 Oct 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 18 Oct 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bomb disposal squad reconstructed the combing operation

लखनऊ से आए बम निरोधक दस्ते ने रेलवे स्टेशन पर दो घंटे तक सघन चेकिंग की। इस दौरान स्टेशन परिसर का चप्पा-चप्पा खंगाला। दस्ते ने खोजी कुत्ते की मदद से प्लेटफार्म से लेकर सरकुलेटिंग एरिया में जाकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन



यात्रियों के लगेज को खुलवाकर मेटल डिटेक्टर से चेक किया गया। अचानक चेकिंग से यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि चेकिंग में दस्ते को कुछ भी नहीं मिला।

 
लखनऊ रेलवे के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बम स्क्वायड प्रभारी शीर्ष सिंह के नेतृत्व में उन्नाव रेलवे स्टेशन पहुंचा। जीआरपी एसओ अनिल कुमार मिश्रा व आरपीएफ प्रभारी राजीव रंजन के साथ दस्ता पहले प्लेटफार्म नंबर एक पहुंचा, यहां बैठे यात्रियों के बैगों की जांच पड़ताल के साथ संदिग्ध दिखे लगेज को खुलवाकर चेक किए।
विज्ञापन



साथ ही प्लेटफार्म पर रखे कूड़ेदान की मेटल डिटेक्टर से जांच की। बाद में दस्ता प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचा। यहां लखनऊ जा रहे एक यात्री के पास कई बैग व अन्य लिफाफे दिखने पर दस्ते ने उसका बैग, अटैची व अन्य सामान खुलवाकर तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
टीम स्टेशन के बाहर निकली और स्टैंड पर जाकर वाहनों को चेक किया। दस्ते ने खोजी कुत्ते की सहायता से टिकट व आरक्षण खिड़की पर जाकर जांच पड़ताल की।


जीआरपी एसओ ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लखनऊ से आए बम निरोधक दस्ते के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध यात्रियों व लगेज को खुलवाकर चेक किया गया। फिलहाल चेकिंग में कुछ खास नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed