{"_id":"5dc9b2958ebc3e5b4f3f1ffd","slug":"body-of-missing-laborer-found-in-lake-fear-of-murder-unnao-news-knp5252287167","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता मजदूर का शव झील में मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता मजदूर का शव झील में मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
पुरवा। चार दिन से लापता ईंट भट्टा मजदूर का शव सोमवार दोपहर घर से एक किमी दूर भादिन झील में मिला। सिर पर चोट और नाक से खून आने पर ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। परिजनों ने किसी तरह की दुश्मनी से इंकार किया है। पुलिस जांच कर रही है।
पुरवा कोतवाली के ब्रह्मीखेड़ा गांव निवासी दीपक (18) पुत्र सुखराम पंजाब में रहकर एक ईंट भट्ठे पर नौकरी करता था। चार माह पूर्व वह गांव आया था। वह वापस काम पर जाने की तैयारी कर रहा था। पिता के अनुसार शुक्रवार शाम पांच बजे वह घर से निकला था। देर शाम तक उसके घर न लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। उसका पता नहीं चल सका। सोमवार दोपहर ती बजे पुरवा कोतवाली क्षेत्र के भादिन झील में गांव के लोगों ने उसका शव देखा। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल केएन पांडेय ने फोर्स की मदद से शव को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने शव दीपक का होने की आशंका जताई। पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी दी। मौके पर परिवार के लोगों के साथ पहुंचे पिता सुखराम ने गले में पड़े लॉकेट से शव की पहचान बेटे दीपक के रूप में की। वह फूट-फूटकर रो पड़ा। उसके सिर में चोट के निशान के साथ जुबान बाहर निकली होने से हत्या की आशंका जताई गई। पिता ने किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है। दीपक का शव देख बहन दामिनी और मां कलावती का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाईयों में मंझला था। बड़ा भाई हरीश मुंबई में नौकरी करता है। छोटा भाई अजीत गांव में रहता है। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।