फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Blowing a big dent to the mango crop

आंधी से आम की फसल को तगड़ा नुकसान

Sat, 07 May 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 07 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Blowing a big dent to the mango crop
आंधी से बाजार में अमिया की भरमार। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की भोर में  तेज आंधी से आम की फसल को तगड़ा नुकसान पहुंचा है। बारिश से खेत में पड़े गेहूं के बोझ भीग गए। इससे मड़ाई पिछड़ने की आशंका है। उद्यान विभाग की मानें तो तूफान से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है ।  
विज्ञापन



जिले में सफीपुर, हसनगंज, औरास, फतेहपुर चौरासी व मियागंज में आम की बड़ी पैदावार होती है। इन इलाकों में  लगभग 37 हजार हेक्टेयर में आम के बाग फैले  हैं। उद्यान विभाग के मुताबिक आम उत्पादन में ऑन और आफ इयर का फंडा चलता है। ऑन इयर में 75 से 80 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का उत्पादन होता है । आफ इयर में उत्पादन घटकर इसका आधा रह जाता है। इस बार ऑन इयर होने से लगभग 26 लाख क्विंटल  रिकार्ड उत्पादन होने की संभावना है।
विज्ञापन


शुक्रवार की भोर लगभग 3.30 बजे आए तूफान से आम के फल बड़ी तादाद में टूट गए।   ऐसे में आम का उत्पादन गिरने की आशंका बढ़ गई है। बारिश ने मड़ाई के लिए रखी व खेतों में खड़ी फसल के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है।  गेहूं के बोझ भीगने से मड़ाई का काम टल जाएगा। भूसा भी खराब होगा।  हालांकि तेज आंधी और बारिश से पारा में उतार आया है।  शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों को राहत मिली है। अपर जिला उद्यान अधिकारी आरबी वर्मा ने बताया कि आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ है लेकिन बारिश ने फायदा पहुंचाया है। इस बारिश से फल मजबूत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed