फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Blood samples taken for DNA test for 15

डीएनए टेस्ट के लिए 15 के लिए गए ब्लड सैंपल

Tue, 17 Mar 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Blood samples taken for DNA test for 15
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी बिहारकांड में संदिग्ध लोगों का ब्लड सैंपल लेते चिकित्सक। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र में हैवानियत के बाद बच्ची की हत्या की वारदात में दोषियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने शक के आधार पर 15 लोगों को डीएनए टेस्ट के लिए चिह्नित किया है। सोमवार सुबह पुलिस सभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां सभी के खून का नमूना सुरक्षित किया गया। एएसपी उत्तरी के अनुसार 15 लोगों में 10 ऐसे हैं, जिनका दो दिन पहले जिला अस्पताल में आंतरिक परीक्षण हुआ था। दो दिन के अंतराल में चिह्नित किए गए 5 अन्य लोगों के भी खून के नमूने लिए गए हैं। बताया कि सभी नमूने टेस्ट के लिए लखनऊ फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

चार दिन पहले 10 मार्च को होली त्योहार पर बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की 9 वर्षीय बच्ची से हैवानियत के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। खुलासे में लगी पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा। दोषियों तक पहुंचने के लिए एसपी विक्रांतवीर द्वारा गठित एसआईटी समेत पुलिस की अन्य टीमें शक के आधार पर 70 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं। हालांकि सफलता हाथ नहीं लगी। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने संदिग्ध लोगों का डीएनए टेस्ट कराने का फैसला लिया। शनिवार को एसपी के निर्देश पर बिहार पुलिस ने संदेह के आधार पर 20 लोगों का जिला अस्पताल में आंतरिक परीक्षण कराया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह इन्हीं 20 लोगों में 10 व चौबीस घंटे के अंतराल में चिह्नित किए गए। 5 अन्य लोगों को डीएनए सैंपल के लिए बस से जिला अस्पताल लाया गया। पैथॉलाजी में सभी के खून का नमूना व आदि सुरक्षित किया गया। एएसपी उत्तरी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि डीएनए जांच के लिए सभी की रजामंदी के बाद खून के नमूने लिए गए हैं। नमूने आज ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजे जाएंगे। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि तीन दिन में रिपोर्ट मंगवाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएनए टेस्ट की जद में एक ऐसा व्यक्ति भी शामिल है जो परिवार का नजदीकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसका अक्सर घर आना-जाना था। संदेह के घेरे में लेकर उससे भी पूछताछ की गई। जिसके बाद उसे भी डीएनए टेस्ट की श्रेणी में रखा गया। ग्रामीणों में भी इसी युवक को लेकर चर्चा तेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed