{"_id":"58f1bc444f1c1b1c11cf5877","slug":"bjp-mp-sakshi-maharaj-says-that-jadhav-is-not-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद साक्षी महाराज बोले लगता है कि जिंदा ही नहीं है जाधव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद साक्षी महाराज बोले लगता है कि जिंदा ही नहीं है जाधव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
साक्षी महाराज (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में पूर्व नौ सेना अफसर कुलभूषण जाधव को मौत की सजा के फैसले पर कहा कि लगता है कि जाधव जिंदा ही नहीं हैं। शुक्रवार को अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत में यह बात कही।
विज्ञापन
जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने पर इससे पूरा देश आहत है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में जाधव को फांसी की सजा देने के पीछे बड़ा नाटक चल रहा है। आशंका जाहिर की कि कुलभूषण जाधव जिंदा ही नहीं है। सांसद ने कहा कि हमारे यहां भी पाकिस्तान के लोग बंद हैं। अगर ऐसा होता है तो पाक के खिलाफ बड़ा एक्शन लेना होगा और गृहमंत्री के एक सिर के बदले दस सिर वाले बयान को सही करना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर पाक अपनी हरकत से बाज नहीं आया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। सांसद ने अंबेडकर सद्भावना यात्रा के मौके पर यह बात कही। उन्होंने झंडी दिखाकर सद्भावना यात्रा को रवाना किया। सद्भावना यात्रा शहर से चकलवंशी, सफीपुर, कालीमिट्टी होते हुए पुरवा गई। इस मौके पर अशोक कटियार, उत्तम चंद्र लोधी, विजय द्विवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन