फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bjp leader raised question

सपा, बसपा व कांग्रेस पर बरसे बंसल

Mon, 19 Sep 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 19 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
bjp leader raised question
bjp leaders - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

यह बातें भाजपा के प्रदेश संगठनमंत्री सुनील बंसल ने कहीं। वह रविवार को शहर के निराला प्रेक्षागृह में कानपुर-उन्नाव खंड स्नातक क्षेत्र से सदस्य विधान परिषद अरुण पाठक की पुस्तक ‘99 साल बनाम डेढ़ साल’ नामक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस मौके पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा की ओर बड़ी उम्मीदों से देख रही है। हमें भी जनता को एक सफल सरकार देकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि उन्होंने कानपुर-उन्नाव खंड स्नातक क्षेत्र से एमएलसी का चुनाव जीतकर 99 साल के वंशवाद को तोड़ा था। इस बार भी वह इस प्रक्रिया को जारी रखने का पूरा प्रयास करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, पूर्व सांसद देवीबक्श सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम रावत, पूर्व विधायक कृपाशंकर, सुंदरलाल लोधी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमल कुमारी, आनंद अवस्थी, पालिकाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, अनुराग अवस्थी, गंगाघाट नगर अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, दुर्गेश सिंह चंदेल, संजय शुक्ला, विमला कुरील, किरन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विजय द्विवेदी, संजीव त्रिवेदी भी मौजूद रहे।

एमएलसी को ज्ञापन देकर प्रेरकों ने बताई समस्या
आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एमएलसी अरुण पाठक को प्रेरकों को प्रतिमाह मानदेय सुनिश्चित करने, प्रेरकों को परिषदीय शिक्षा व्यवस्था में समायोजित करने, प्रेरकों को अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह छुट्टियां व चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने जैसी अन्य मांगों का एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सनोज यादव, हरिप्रसाद यादव, दिलीप सिंह, गंगाधर, हरपाल सिंह, रंजना सिंह, रजनी, मनोज भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed