फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   BJP does politics in the name of faith

Unnao News: आस्था के नाम पर राजनीति करती है भाजपा

Sat, 13 Jan 2024 02:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 13 Jan 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
BJP does politics in the name of faith
औरास। सपाइयों ने औरास कस्बे के एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार दोपहर ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव देश के संविधान को बचाने का है। लोकतंत्र खतरे में है जिसे बचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह पार्टी आस्था के नाम पर राजनीति करती है। भाजपा राम के नाम पर राजनीति करती है। कार्यकर्ताओं से अपील की कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कर्मठता से लग जाएं। जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि सपा ही जनता की हितैषी है। लोकसभा प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव अन्नू टंडन ने कहा कि जनता ही नेता है। तभी तो लोकतंत्र है। कहा कि जब परिवार में खुशहाली होगी, तभी देश खुशहाल होगा। सम्मेलन को अनवर सिद्दकी,पूर्व ब्लाक प्रमुख जगदीश सिंह यादव,पूर्व चेयरमैन बृजराज यादव, राम आसरे यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed