फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Biometric device will be in the district hospital and PHC Sarosi

जिला अस्पताल व सरोसी पीएचसी में लगेगी बायोमैट्रिक डिवाइस

Sun, 28 Dec 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 28 Dec 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
Biometric device will be in the district hospital and PHC Sarosi

उन्नाव। जिला अस्पताल पुरुष, महिला के साथ सिकंदरपुर सरोसी की पीएचसी में सबसे पहले बायोमैट्रिक डिवाइस लगाई जाएगी। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम सौम्या अग्रवाल को स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


इस दौरान डीएम ने नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, परिवार नियोजन कार्यक्रमों सहित अन्य सेवाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


विभिन्न मदों में उपलब्ध व खर्च की गई धनराशि का विवरण भी समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। परिवार नियोजन/नसबंदी में बढ़ी हुई धनराशि का विवरण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


90 अप्रशिक्षित आशाओं को ट्रेंड करके ही भुगतान करने के निर्देश दिए गए। निर्देश दिए गए कि 200 नई आशा बहुओं की भर्ती जल्द की जाए। बैठक में सीडीओ नेहा शर्मा, सीएमओ डॉ. गीता यादव, सीएमएस पुरुष डॉ. एसपी चौधरी, मुख्य चिकित्साधीक्षक महिला डॉ. सरोज श्रीवास्तव समेत अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

अधिशासी अभियंता प्रथम का वेतन रोका
उन्नाव। मुख्यमंत्री कार्यालय, शासन, राजस्व परिषद व विभिन्न आयोगों से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा बैठक में एक मामले को छह माह से लंबित रखने पर विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता का वेतन रोकने के आदेश दिए गए।

वहीं बैठक में अनुपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी व लीड बैंक मैनेजर से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। अपर जिलाधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह ने पन्नालाल हाल कलेक्ट्रेट में लंबित प्रकरणों के बारे में विभागवार जानकारी हासिल की।


अधिक प्रकरण लंबित होने पर पंचायतीराज विभाग को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एएसपी रामकिशुन यादव, नगर मजिस्ट्रेट हरीलाल, एसडीएम सदर सरजू प्रसाद शुक्ला, डीडीओ एनबी सविता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed