खड़ी बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, मासूम की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज थानाक्षेत्र के झाऊखेड़ा निवासी मुकेश की पत्नी सीता अपने भाई रज्जन व बेटे हिमांशु (2) के साथ बाइक से मायके रामपुर गैस कनेक्शन लेने निकले थे। बाइक रज्जन चला रहा था। मंगतखेड़ा चौराहे के पास कांथा मार्ग पर रज्जन बाइक खड़ी कर कुछ सामान खरीदने लगा। सीता बेेटे को बाइक पर बैठाकर किनारे खड़ी हो गई। तभी कांथा मार्ग पर आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हिमांशु उछलकर ट्रक के नीचे आ गया और ट्रक मासूम को कुचलते हुए निकल गया। हिमांशु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन सूचना पर पहुंची सौ नंबर पुलिस ने वहां खड़े लोगों को हटाया और ट्रक व उसने बैठे सह चालक को साथ लेकर चले गए। उधर, परिजनों को हिमांशु के जीवित होने की आशंका पर सीएचसी बिछिया लाए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बुझा चिराग, मां की हालत गंभीर
हिमांशु माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घर का चिराग होने से सभी के आंखों का तारा था। हिमांशु अपनी मां सीता के साथ रहता था। जबकि पिता मुकेश दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही उसके हाथों से फोन छूट गया। उसके बाद परिजनों की बात भी उससे नहीं हो पाई। उधर मां सीता भी बेटे के शव को देखकर बेहोश हुए जा रही थी।