फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bike thief were caught in cctv

‘तीसरी आंख’ ने पकड़ा वाहन चोर गिरोह

Thu, 18 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 18 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
bike thief were caught in cctv
बरामद बाइकें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई ओवरब्रिज के शास्त्री पार्क के पास दो पहिया वाहन चोरी करते दो चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। फुटेज देखने के बाद पुलिस ने वाहन चोरों को ट्रेस कर जाल बिछाया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी शातिर वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने पहले भी कई वाहन चोरी की घटनाएं कबूल की है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन

वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर एसपी ने सदर कोतवाली पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। सीओ सिटी रामअर्ज के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने टीम के  साथ शहर के प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए। हरदोई ओवरब्रिज स्थित शास्त्री पार्क के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को बाइक चोरी करते दो लोगों की तस्वीर दिखी। सोमवार को कोतवाली प्रभारी को आदर्श नगर नहर पर संदिग्ध हालात में कुछ लोगों के खड़े होने की सूचना मिला। प्रभारी संजय पांडेय ने दरोगा योगेश दीक्षित, दयाशंकर दुबे, जितेंद्र ओझा ने चोरों को पकड़ने के  लिए जाल बिछाया। पुलिस को देख चोर भागने लगे। पुलिस ने चार आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से चोरी की चार बाइकें बरामद की है। इनमें दो बाइकें सदर कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गईं थी। पकड़े गए आरोपियों में शहर के मोहल्ला कल्याणी देवी निवासी अभिषेक मिश्र, नई बस्ती खजुरिहा निवासी आयुष पांडेय, रामनगर निवासी शिव सिंह व मोहल्ला प्रयागनारायणखेड़ा निवासी जितेंद्र उर्फ बबलू शामिल हैं। सीओ रामअर्ज ने बताया कि चोरों का एक गिरोह है। गिरोह अलग-अलग स्थानों पर बाइकें चोरी करते हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed