फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike riding nephew dies in accident, uncle injured

सड़क हादसों में छात्र सहित दो की मौत

Tue, 12 Jul 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bike riding nephew dies in accident, uncle injured
उन्नाव/बांगरमऊ। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लोडर की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की जान चली गई जबकि चाचा घायल हो गया। वहीं हरदोई-उन्नाव मार्ग पर कार की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के बेहटा नथई निवासी बृजेश सिंह का बेटा अभिषेक (17) रविवार रात चाचा अंकित सिंह (25) के साथ बाइक से बाबा उदित नारायण की दवा लेने कानपुर बर्रा जा रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जाजमऊ चौकी के निकट तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे अभिषेक की मौत हो गई, जबकि चाचा को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

बेटे की मौत की खबर से मां नीलू व अन्य परिजन बेहाल हैं।
वहीं बांगरमऊ कस्बे के मोहल्ला भटपुरी निवासी ओंकार दीक्षित (80) गणेशगंज निवासी रत्नेश के परिवार के साथ पिकअप से सीतापुर जिले के नैमिष दर्शन करने गए थे। देर रात हरदोई-उन्नाव मार्ग पर एक ढाबे पर खाने के लिए रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओंकार लघुशंका करने के लिए सड़क पार करने लगे तभी हरदोई की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed