{"_id":"6429d1e7b23360f17905e736","slug":"bike-riding-farmer-dies-due-to-tractor-collision-unnao-news-c-12-1-159952-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, मचा कोहराम
Mon, 03 Apr 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
रऊकरना-परेंदा मार्ग पर बिरसिंहपुर गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक को मौके पर बुलाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्रामसभा माखी के मजरा गोपीखेड़ा निवासी नंदकिशोर (50) खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार को मवेशी खरीदने के लिए वह बाजार गया था। शाम लगभग छह बजे बाइक से घर वापस लौटते समय रऊकरना-परेंदा मार्ग पर बिरसिंहपुर गांव के पास तेज रफ्तार ईंट भट्ठा के ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में किसान की मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया।
माखी थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वसन देकर शांत कराया। नंदकिशोर की मौत से पत्नी सुशीला और बच्चों में सोनू, मोहित, रोहित और बेटी मनीषा बेहाल है। थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।