फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike-riding couple dies due to car collision, uproar

कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, हंगामा

Sun, 06 Feb 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bike-riding couple dies due to car collision, uproar
हादसे में क्षतिग्रस्त कार व बाइक। संवाद - फोटो : UNNAO
अचलगंज (उन्नाव)। उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए। हादसे में एक अन्य बाइक सवार भी घायल हो गया। मृतकों के परिजनों ने मुआवजे व कार्रवाई की मांग की। हंगामा कर जाम लगा दिया। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

बीघापुर के सिकंदरपुर कर्ण कस्बा निवासी बृजेश शंकर उर्फ गुड्डू बाजपेई (45) की कस्बे में जूते की दुकान है। शनिवार को वह पत्नी सीता (40) के साथ भतीजी की शादी में शामिल होने बाइक से शुक्लागंज गए थे। रविवार सुबह करीब दस बजे वहां से लौटते समय बेथर चौकी के पास भैंसई नौबस्ता स्थित केशवानंद आश्रम के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक ने भागने के प्रयास में शुक्लागंज निवासी सुमन कुमार की बाइक में भी टक्कर मार दी। इसमें सुमन घायल हो गया। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों संग सड़क पर ईंट पत्थर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। वाहनों में तोड़फोड़ की। घटनास्थल के दोनों तरफ करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया। एसओ अचलगंज संदीप शुक्ला ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। सीओ बीघापुर डीपी सिंह ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने करीब तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। घायल सुमन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। मृतक के भतीजे दीपक की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

----------------------------------------------------------
मार्ग का चौड़ीकरण बन रहा हादसे का सबब
अचलगंज (उन्नाव)। उन्नाव-रायबरेली हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य जोरों पर चल रहा है। यहां हादसे में बाइक सवार बृजेश और उसकी पत्नी सीता की मौत के बाद लोगों ने निर्माण कंपनी पर यात्री सुविधाओं का ध्यान न रखने का आरोप लगाया है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि दोनों लेन बनाने का काम एक साथ चल रहा है। आवागमन भी जारी है। इसके कारण हादसे का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कराने वाली कंपनी पीएनसी ने निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में नहीं रखा है।
दो बेटे हुए अनाथ
बृजेश व सीता की मौत से उनके दोनों बच्चे 14 वर्षीय चित्रांश व छह वर्षीय अनिकेत बेहाल हो गए। माता-पिता के शव देख दोनों बेटे सिसक रहे थे। चित्रांश छोटे भाई अनिकेत को सीने से लगाए आंसू बहा रहा था। बच्चों को बिलखता देख हर आंख नम हो गई। माता-पिता की मौत के बाद अब दोनों की परवरिश को लेकर रिश्तेदार परेशान दिखे।

हादसे के बाद उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर जाम लगा हंगामा करते परिजन व ग्रामीण। संवाद

हादसे के बाद उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर जाम लगा हंगामा करते परिजन व ग्रामीण। संवाद- फोटो : UNNAO

दंपती की मौत से बेहाल परिजन। संवाद

दंपती की मौत से बेहाल परिजन। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed