{"_id":"e0fb4c8bd1aa720a213be6f4fd670ffa","slug":"bike-riders-youth-killed-in-a-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। बांगरमऊ-लख्रनऊ मार्ग पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव का पोस्टमार्टम कराया।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी मिलन कटियार (32) लखनऊ में एक मोबाइल कंपनी में काम करता था। वह रविवार को अपने गांव आया था और सोमवार सुबह करीब नौ बजे वापस लखनऊ जा रहा था। लखनऊ- बांगरमऊ मार्ग पर हसनगंज थानाक्षेत्र में सहिजना गांव के पास सड़क पर उसका शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले पहचानपत्र से उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के शरीर में सिर्फ सीने में चोट होने से परिजन हत्या की आशंका जता रहे थे लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सड़क हादसे में मौत होने की पुष्टि हुई है। मिलन की मौत से उसकी पत्नी निधि व अन्य परिजनों का बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक के एक साल का बेटा शौर्य भी है।