फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike riders robbed with masks and robbed the woman

मास्क लगाकर आए बाइक सवार लुटेरों ने महिला की लूटी चेन

Sat, 07 Mar 2020 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bike riders robbed with masks and robbed the woman
उन्नाव। मास्क लगाकर पहुंचे बाइक सवार दो लुटेरों ने घर के बाहर खड़ी महिला को धक्का देकर उसके गले से चेन लूट ली और भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर जब तक लोग कुछ समझ पाते, लुटेरे आंखों से ओझल हो गए। महिला के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने चेकिंग अभियान भी चलाया पर वह हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला एबी नगर निवासी रामादेवी शुक्रवार को दोपहर घर के बाहर खड़ीं थी। बताया कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो लुटेरे उनके पास पहुंचे और गले में झपट्टा मारकर चेन लूट ली। इसके बाद उसे धक्का देकर गिरा दिया। जब तक वह संभलकर शोर मचाती लुटेरे छोटा चौराहा की ओर बाइक से भाग निकले। परिजन महिला को लेकर सदर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर जांच की और लुटेरों को पकड़ने के लिए वाहन चेकिंग की। हालांकि लुटेरे नहीं मिले। किला चौकी प्रभारी इरफान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed