फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike rider worker dies due to vehicle collision

Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत

Thu, 26 Jun 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 26 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bike rider worker dies due to vehicle collision
अचलगंज। लोहचा-बदरका मार्ग पर बदरका बाजार में गुरुवार सुबह आठ बजे वाहन की टक्कर से श्रमिक घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल फिर हैलट ले गए, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव रायपुर सातन निवासी राम सिंह (34) बंथर स्थित मॉडल-2 चर्म इकाई में नौकरी करता था। रात की ड्यूटी करने के बाद गुरुवार सुबह बाइक से घर लौट रहा था। बदरका बाजार के पास वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। पति की मौत से पत्नी उर्मिला और चार बेटी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक टक्कर मारने वाला वाहन किसी मुर्गी फार्म का था। वह रोजाना मुर्गियां लेकर कानपुर जाता है। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed