{"_id":"636ff44153a471455d1cc9a7","slug":"bike-rider-student-injured-in-bus-collision-condition-critical-unnao-news-knp7279867106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल, हालत गंभीर
विज्ञापन
उन्नाव। हरदोई पुल पर तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यातायात के सिपाहियों ने उसे जिला अस्पताल भेजा। वहीं, सूचना पर पहुंचे कुछ युवकों ने गुस्से में बस पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा।
सदर कोतवाली के भूरी देवी मोहल्ला निवासी जीशान (18) स्नातक का छात्र है। वह लोकनगर में स्थित कॉलेज जा रहा था। हरदोई पुल पर चढ़ते समय सामने से तेज रफ्तार में आ रही हरदोई डिपो की बस ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ी पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, पथराव से सड़क पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।