फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike rider sister-in-law, sister-in-law died due to collision with DCM

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार ननद, भाभी की मौत

Sat, 18 Jun 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bike rider sister-in-law, sister-in-law died due to collision with DCM
बल्ली डालकर मौरावां बछरावां मुख्य मार्ग पर जाम लगाए लोग। संवाद - फोटो : UNNAO
मौरावां (उन्नाव)। मौरावां-बछरावां मार्ग पर चंद्रिका बक्सखेड़ा के पास लोडर को ओवरटेक करते समय डीसीएम ने बाइक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार ननद-भाभी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। समय पर एंबुलेंस न पहुंचने पर गुस्साए लोगों ने बल्ली रखकर जाम लगा दिया। सीओ पुरवा के समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के गांव मदाखेड़ा निवासी रामशरन का बेटा शिवशरन (27) मां शिवप्यारी (45) और बुआ विशुनकली (60) को बाइक से रायबरेली जिले के ही दिलीपशाह खेड़ा निवासी रिश्तेदार पप्पू शर्मा के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में गुरुवार को आया था। शुक्रवार की सुबह लौटते समय अकोहरी गांव में रिश्तेदार के यहां रुक गया।
विज्ञापन

दोपहर बाद लगभग तीनों बाइक से घर जा रहे थे। मौरावां-बछरावां मार्ग पर चंद्रिका बक्सखेड़ा के पास लोडर को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। शिवप्यारी और विशुनकली की मौके पर ही मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने घायल शिवशरन को मौरावां सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों को देख भीड़ ने समय से एंबुलेंस न पहुंचने की बात बताते हुए मुख्य मार्ग पर बल्ली रखकर जाम लगा दिया। शवों को उठाने से पुलिस को रोक दिया। सीओ पुरवा पंकज सिंह और पुरवा कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने समझाने का प्रयास किया। लोगों ने ब्रेकर बनवाने और डीसीएम चालक पर कार्रवाई की मांग रखी। सीओ ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद हंगामा शांत हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एंबुलेंस समय से आती तो बच सकती थी वृद्धा की जान
परिजनों का आरोप है कि घायल वृद्धा करीब 40 मिनट तक सड़क पर पड़ी रही। एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन समय पर नहीं आई। यदि समय से एंबुलेंस आ जाती तो विशुनकली की जान बच सकती थी। सीओ ने बताया कि डीसीएम पुलिस के कब्जे में है। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

जाम में फंसे वाहन, लगी लंबी कतार
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने दोपहर 3:30 बजे मार्ग जाम कर दिया था। सीओ के समझाने के बाद शाम छह बजे जाम खुल सका। करीब ढाई घंटे तक जाम में वाहन फंसे रहे। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम में फंसकर लोग बेहाल हो गए।

घटना के बाद रोते, बिलखते परिजन। संवाद

घटना के बाद रोते, बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed