{"_id":"645d3ad322c7b57e92097ec4","slug":"bike-rider-laborer-died-due-to-vehicle-collision-unnao-news-c-12-1-227635-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत
Fri, 12 May 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 12 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत हो गई। पीछे बैठा साथी गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुरवा कोतवाली के गांव घूरखेत निवासी आशीष सिंह (30) दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र साइड नंबर दो स्थित एक पशु आहार बनाने वाली फैक्टरी में एक साल से पल्लेदारी का काम कर रहा था। बुधवार की ड्यूटी करने के बाद दस बजे छुट्टी होने पर पुरवा कोतवाली के तौरा गांव निवासी रहमत अली के पुत्र बउवन (28) के साथ घर लौट रहा था।
दही थानाक्षेत्र के गौरा मोड़ के निकट किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस दोनों घायलों को बिछिया सीएचसी लाई। हालत में सुधार न देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां आशीष की इलाज के दौरान मौत हो गई। बउवन की हालत नाजुक बनी हुई है। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई अमित गांव में ही खेती करता है। बेटे की मौत से मां संतोष सिंह सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।