{"_id":"648dfdd666d677c2ed0a69a9","slug":"bike-rider-father-died-due-to-truck-collision-son-serious-unnao-news-c-12-1-290750-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत बेटा गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर कस्बा मियागंज बाजार के पास ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक भीड़ गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मियागंज सीएचसी पहुंचाया जहां पिता को मृत घोषित कर दिया। बेटे का इलाज चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव दयालपुर निवासी सूरज पाल (32) सात साल के बेटे दीपक के साथ बाइक से अपनी ससुराल आसीवन थानाक्षेत्र के नई बस्ती में तिलक समारोह में गया था। देर शाम बाइक से घर लौटते समय लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर कस्बा मियागंज में लखनऊ की ओर जा रहे मक्का लदे ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक उसी में टकराने से पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
दीपक को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के तीन बच्चों में एक बेटा व दो बेटी हैं। पति की मौत से पत्नी बिट्टी , मां शांति व अन्य परिजन बेहाल हैं। मृतक सूरजपाल खेती करने के साथ ट्रैक्टर चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।