{"_id":"6425d52b13ba3c3abb01ade4","slug":"bike-rider-dies-due-to-vehicle-collision-unnao-news-c-12-1-153478-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Fri, 31 Mar 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
औरास। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर अरसेना गांव के सामने बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक चला रहा फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
थानाक्षेत्र के गहाखेड़ा गांव निवासी रज्जन (20) हरदोई जिले के कासिमपुर थानाक्षेत्र के बल्लापुर गांव निवासी फुफेरे भाई सुशील उर्फ बउवा (35) के साथ बुधवार को बाइक से औरास ब्लॉक के ही गांव अंटवा गया था। रात नौ बजे दोनों घर आ रहे थे। बाइक फुफेरा भाई सुशील चल रहा था। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर औरास थानाक्षेत्र के अरसेना गांव के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
डॉक्टर ने रज्जन को मृत घोषित कर दिया जबकि सुशील की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। रज्जन की मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंची मां मीरा उसका शव देख बदहवास हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। उसकी मौत से भाईयों में सर्वेश ,राजेश और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।