{"_id":"65959fd7a7599b5d660d387c","slug":"bike-collides-with-e-rickshaw-four-injured-including-innocent-unnao-news-c-221-1-sknp1054-8093-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ई-रिक्शा में भिड़ी बाइक, मासूम सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ई-रिक्शा में भिड़ी बाइक, मासूम सहित चार घायल
विज्ञापन
सफीपुर। ई-रिक्शा-बाइक की भिड़ंत में मासूम सहित चार घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। किशोरी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
आसीवन थानाक्षेत्र के गांव सिद्धनाथ निवासी दिलीप (24) ई-रिक्शा चलाता है। बुधवार को वह सवारियां लेने मियागंज से आसीवन की ओर जा रहा था। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर रानीबाग के पास ई-रिक्शा को गड्ढे में जाने से बचाने के लिए उसने अचानक हैंडिल मोड़ दिया।
पीछे बाइक से आ रहे इनायतपुर बर्रा गांव निवासी मो. एजाज (23), उसी गांव के कल्लू की बेटी मोनी (18), उसकी बहन सोनी (15) और दिलशाद की बेटी रिमझिम (7) जो कि बाइक से आसीवन मेला देखने जा रहे थे उसी में पीछे से लड़ गए। घटना में बाइक सवार मासूम सहित चारो घायल हो गए। सभी को मियागंज सीएचसी लाया गया। सोनी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि ई रिक्शा में पीछे से बाइक टकराई थी। किशोरी अधिक घायल थी उसे रेफर किया गया है।
बाजार में युवक की बाइक चोरी
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा सुम्हारी निवासी विजय कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है कि 31 दिसंबर को वह मंगतखेड़ा बाजार सब्जी लेने गए थे। सड़क किनारे बाइक खड़ी कर दी थी। सब्जी लेकर लौटा तो देखा बाइक नहीं थी। काफी तलाश करने पर भी कुछ पता न चला। एसएसआई राजेश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है। (संवाद)