फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike collided with divider, youth dies

बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

Sat, 21 Mar 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with divider, youth dies
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ कोतवाली के रुरी सादिकपुर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में बाइक सवार पिता व दो पुत्रों में एक बेटे की मौत हो गई। पिता को मामूली चोटें आईं। जबकि दूसरा बेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहा।
विज्ञापन

लखनऊ की पुलिस चौकी अहियागंज निवासी रिजवान पुत्र हिफ ाजत अपने दो पुत्रों दानिश और आशिक के साथ बाइक से अपने बहनोई खुशनूर अली के पुत्र माशूक की शादी में भाग लेने कन्नौज जनपद के थाना तिर्वा के ग्राम भावखेड़ा जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब 7 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रुरी सादिकपुर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिससे बाइक चला रहा दानिश (28) बुरी तरह घायल हो गया जबकि पिता रिजवान (52) आंशिक रूप से चुटहिल हुए। दूसरा पुत्र आशिक (32) बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस ने घायल दानिश का प्राथमिक उपचार किया। बाद में रिजवान व आशिक ने दानिश को बाइक में बीच में बिठाकर ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां दोपहर में दानिश ने ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दानिश की आकस्मिक मौत हो जाने से पिता रिजवान और मां मरियम, पत्नी महबूबा, पुत्री रोबिना व शाहिना का रो-रोकर बुरा हाल है। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक चालक दानिश हेलमेट नहीं लगाए था। चालक दानिश हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed