{"_id":"591608124f1c1bf2078514e6","slug":"bike-climbed-one-killed-three-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, तीन घायल
उन्नाव
Updated Sat, 13 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसीवन थानाक्षेत्र में मुंशीगंज तिराहे के पास गुरुवार देर रात दो बाइकें भिड़ गई। जिसमें वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। जबकि उसके दो पौत्रों का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि वह एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
औरास थानाक्षेत्र के गांव अल्दो निवासी श्रीराम (69) गुरुवार रात बाइक से पौत्र शुभम (25) पुत्र मनमोहन व बृजेंद्र (30) पुत्र राममोहन के साथ अजगैन थानाक्षेत्र में रहने वाले रिश्तेदार बृजकिशोर के लड़के रामजी के तिलक में शामिल होने जा रहे थे। बाइक शुभम चला रहा था। आसीवन थानाक्षेत्र के मुंशीगंज तिराहे के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई।
हादसे में शुभम व उसका चचेरा भाई बृजेंद्र व बाबा श्रीराम सड़क पर गिर गए। जबकि दूसरी बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां श्रीराम, शुभम व बृजेंद्र की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान श्रीराम ने दम तोड़ दिया। जबकि शुभम व बृजेंद्र का इलाज चल रहा है।