फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Biff Ray MP on Farooq and Owaisi on birthday

जन्मदिन पर फारुक व ओवैसी पर बिफ रे सांसद

Mon, 13 Jan 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Biff Ray MP on Farooq and Owaisi on birthday
उन्नाव सांसद साक्षी महाराज को उनके जन्मदिन पर नवाबगंज ब्लॉक परिसर में तौलवाते अरुण सिंह। - फोटो : UNNAO
नवाबगंज(उन्नाव)। विकासखंड मुख्यालय परिसर में रविवार को सांसद साक्षी महाराज अपने 64वें जन्मदिन पर फारुक अबदुल्लाह व ओवैसी पर बिफरे। इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ आयोजित हुआ। इसके बाद जनता के बीच साक्षी महाराज ने 11 किलो का केक काटा। ब्लॉक प्रमुख ने प्रतीक चिह्न भेंट कर सांसद को बधाई दी। लैकपैड चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर व नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी ने सासंद साक्षी महाराज को उनके वजन के हिसाब 85 किलो के सिक्के व लड्डू से तराजू में तौला।
विज्ञापन

सांसद साक्षी महाराज ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सीएए को लेकर विपक्षी पार्टियां जो भ्रांतियां फैलाकर जनता को गुमराह कर रही हैं। असल में उन्हें देश की नहीं वोट की चिंता है। तभी तो यह पार्टियां हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाकर देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने चुनौती दी कि दम है तो राष्ट्रपति भवन में जाकर विरोध करके देखें। सांसद ने अनुच्छेद 370 पर कहा कि फ ारुक अबदुल्ला जैसे लोग कहते थे कि मोदी चाहे दस बार प्रधानमंत्री बन जाए लेकिन कश्मीर से अनुच्छेद 370 नहीं हटा सकते हैं। मोदी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर उनके इस कथन को झूठा साबित कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने हैदराबाद क सांसद ओवैसुद्दीन ओवैसी को निशाने पर लिया। कहा कि हैदराबादी जैसे लोग कयास लगा रहे थे कि राम मंदिर कभी नहीं बनेगा। अब जबकि राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो गया तो हैदराबादी चिल्लाता रह गया। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बारे में बताया कि राम मंदिर का शिलान्यास कर एक तरफ हिंदू को खुश किया गया। वहीं राम मंदिर का निर्माण न कराकर मुस्लिमों को खुश करते रहे। दोहरी चाल से दोनों समुदायों को गुमराह करने का आरोप कांग्रेस पार्टी पर लगाया। सांसद ने मोदी को ईश्वर का भेजा हुआ दूत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सुदंरकांड हनुमंत जीव आश्रय के संस्थापक अखिलेश अवस्थी व उनकी टीम ने किया। टीम में विवेक तिवारी, विक्की त्रिपाठी, अनुराग अवस्थी के अलावा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी, दीपू सिंह, निर्लेश दीक्षित, सुशील श्रीवास्तव, जगतपाल सिंह व धर्मेश प्रताप सिंह शामिल रहे।

सासंद साक्षी महाराज के जन्मदिन पर ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी ने 11 किलो का केक कटवाकर लोगों में बंटवाया। पर सांसद साक्षी महाराज ने लोगों के अनुरोध के बावजूद केक नहीं चखा। सासंद साक्षी महाराज ने केक में अंडे का हवाला देकर खुद तो केक नहीं खाया लेकिन केक खिलाने वालों को सांसद खुद केक खिला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed