{"_id":"0b0ccfba2128bfacdc299acac701d9b6","slug":"beloved-brother-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के भाई को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के भाई को मौत के घाट उतारा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 30 Jul 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका के भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। शव को ईट-भट्ठा के पास झाड़ी में छिपा दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी एवं उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चालू, बाइक व मृतक का मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
हसनगंज थानाक्षेत्र के अजमतगढ़ी गांव निवासी अमित कुमार (19) पुत्र स्व. शंकर सोमवार को शहर के मोहल्ला पीतांबर नगर निवासी अपने मामा जगदीश के यहां जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वह न तो मामा के घर पहुंचा और न ही अपने घर वापस आया। अगले दिन उसकी खोजबीन शुरू की गई। पता नहीं चलने पर अमित के छोटे भाई अंकित ने सदर कोतवाली मे तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंगरोसी गांव निवासी वीरू रावत ने उसके भाई का अपहरण किया है। पुलिस ने वीरू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि वीरू ने अमित की हत्या की बात कुबूल किया है। उसने बताया है कि वह अमित की बहन से शादी करना चाहता था, लेकिन अमित इसका विरोध कर रहा था। इस पर वह अपने साथी राजकुमार उर्फ कन्हैया और जितेंद्र उर्फ बाबा के साथ मिलकर अमित को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
सोमवार शाम आईबीपी चौराहा के पास अमित से मुलाकात हुई तो उसे अपनी बाइक पर बैठाकर गदनखेड़ा बाईपास चौराहा पर ले गए। वहां शराब के ठेके पर अमित को शराब पिलाई। फिर उसे लेकर मगरवारा के पास करियाखेड़ा गांव के सामने स्थित बंद पड़े ईठ-भट्ठे पर पहुंचे। जहां वीरू ने चाकू से गोदकर अमित को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान उसके साथियों में एक उसका गला दबाए रहा और दूसरे ने उसे पकड़कर रखा था। इसके बाद शव ईंट भट्टे पर फेंक दिया। पुलिस ने बीरू से पूछताछ के बाद उसके दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है।