{"_id":"5722543e4f1c1be776a9265e","slug":"before-roster-is-effected-complete-canal-s-garbage","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोस्टर लागू करने से पहले करें नहरों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोस्टर लागू करने से पहले करें नहरों की सफाई
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते नोडल अफसर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथ ही किए गए कार्यों का सत्यापन भी शासन द्वारा गठित समिति से कराने की बात कही नोडल अफसर धीरज साहू गुरुवार को कलेक्ट्रेट पन्नालाल हाल में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले नौ माह में योजनाओं के लक्ष्यों का शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर लें।
विज्ञापन
सचिव राजस्व परिषद ने 50 लाख रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्माणदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि कार्यों को युद्धस्तर पर कराते हुए जल्द पूरा करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को भी कार्यों को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि नवनिर्मित आईटीआई व पालीटेक्निक को विद्युत कनेक्शन प्राथमिकता पर दें। कहा कि कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में गुणवत्ता को सर्वोपरि स्थान पर रखें। निर्देश दिया कि चालू वित्तीय वर्ष में लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रथम 9 माह ही महत्वपूर्ण हैं । इसी समयावधि में अधिकारी हर संभव प्रयास करें।
विज्ञापन
इंसेट
सीडीओ करेंगे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित मॉनीटरिंग
नोडल अफसर ने सीडीओ को निर्देश दिए कि वह स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित मॉनीटरिंग करें। कहा कि जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण आदि स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति कराना सुनिश्चित करें। आयुक्त ने निर्देश दिया कि विभिन्न योजनाओं में आधार कार्ड फीडिंग में तेजी लाई जाए व राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत चिह्नित कुपोषित बच्चों की देखभाल के साथ पोषाहार वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण प्रभावी ढंग से किया जाए।
विज्ञापन
इंसेट
विकास में जिले को मंडल में पहला स्थान मिलने पर बधाई
विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में प्रदेश में आठवां और मंडल में पहला स्थान पाने पर नोडल अफसर धीरज साहू ने डीएम सौम्य अग्रवाल समेत अन्य अधिकारियों को बधाई दी। साथ ही भविष्य में प्रदेश में उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की नसीहत दी समीक्षा बैठक में डीएम सौम्या अग्रवाल, सीडीओ संजीव सिंह, एडीएम इंद्रपाल उत्तम, पीडी रामकृपाल चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद नोडल अफसर ने जिला उद्योग केंद्र का निरीक्षण किया और विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अभिलेख जांचे।
फोटो नंबर-28 यूएनओपी 13
परिचय-परियर-बिठूर गंगा नदी के पुल का निरीक्षण करते नोडल अफसर।
जून तक पूरा करें बिठूर-परियर गंगा नदी पुल-सचिव
चकलवंशी (उन्नाव)। कानपुर व उन्नाव को जोड़ने वाला बिठूर-परियर गंगा पुल का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए नोडल अफसर धीरज साहू ने जून माह तक का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद सेतु निगम के अधिशाषी अभियंता मो. आफताब रसूल ने बताया कि पुल की कुल लंबाई 1870 मीटर है। पहले पुल 930 मीटर ही पास हुआ था जो केवल गंगा नदी पर बना है। बाढ़ के समय कल्याणी नदी में उफान आने से पुल की लंबाई छोटी पड़ गई। बताया कि यहां दो नदियां गंगा और कल्याणी बहती हैं। जिनकी दो अलग-अलग धाराएं भी हैं। सरकार ने 940.36 मीटर लंबे और पुल के निर्माण की मंजूरी दी थी जो अब पूरा होने के करीब है। पुल पर स्लैब पड़ गई है। अब एलाइनमेंट और रेलिंग लगनी है। इसकी लागत 34,56, 76, 000 रुपये है। मामले की जानकारी होने के बाद सचिव ने इस कार्य को जून तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि पुल उन्नाव व कानपुर जिलों को जोड़ेगा। पुल बनने से लोग अपनी फसल शहरों को ले जा सकेंगे। निरीक्षण के दौरान सीडीओ संजीव सिंह, जेई वीरेंद्र चतुर्वेदी, दिवाकर गौतम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।