फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Become a European-style toilets for the disabled

विकलांगों के लिए बनेंगे यूरोपियन स्टाइल के शौचालय

Wed, 07 Jan 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 07 Jan 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Become a European-style toilets for the disabled
उन्नाव। सरकारी कार्यालयों में शारीरिक रूप से अक्षम्य (विकलांग) लोगों के लिए यूरोपियन स्टाइल के शौचालय बनवाए जाएंगे। केंद्र सरकार ने इसके लिए नई गाइड लाइन तैयार की है।
विज्ञापन


सरकारी दफ्तरों चाहे वह केन्द्र सरकार के हो या प्रदेश सरकार के, किसी में भी विकलांगों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था नहीं है। अधिकतर शौचालय देसी स्टाइल के बने हुए हैं जो पूरी तरह से आम जनता के लिए ही हैं।
विज्ञापन


यदि कोई विकलांग इन सरकारी कार्यालयों में पहुंच जाता है तो शौचालय आदि के लिए जाने पर उसे काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। इस मामले को केंद्र सरकार ने संज्ञान में लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत विकलांगों के लिए सरकारी कार्यालयों में यूरोपियन स्टाइल का कमोड रखा जाएगा। कमोड के दोनों तरफ विकलांगजनों को पकड़ने के लिए हत्थे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शौचालयों में दरवाजों की भी एक निश्चित चौड़ाई 900 एमएम रखी जाएगी। शौचालय पूर्णतया हवादार और स्वच्छ बनाया जाएगा साथ ही 24 घंटे पानी की व्यवस्था रहेगी।

सचिव भारत सरकार आरआर मीना ने प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है। बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2019 तक जब देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती होगी तब तक देश को स्वच्छ बनाना है।


                                                                                                                        इस मंशा के तहत विकलांगों के लिए कार्यालयों में सुगम्य शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। शौचालय ऐसे होने चाहिए जिसमें विकलांगजनों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। ऐसे शौचालयों का निर्माण कार्य तुरंत शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed