{"_id":"5e1a1d798ebc3e87be2cfeb6","slug":"beat-unnao-news-knp53782771","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला खोदने पर विवाद, दो पक्ष भिड़े, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला खोदने पर विवाद, दो पक्ष भिड़े, छह घायल
विज्ञापन
चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के नेवादा गांव में जेसीबी से नाला खोदने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों से दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
आसीवन थानाक्षेत्र के गांव बारीथाना के मजरा नेवादा गांव निवासनी रेखा देवी पत्नी स्व. गिरीश विश्वकर्मा, बेटी सीमा व बेटा श्याम सुंदर के साथ खेत के पास नाले की खुदाई करा रहे थे। इसी बीच पड़ोसी खेत स्वामी गांव के ही दो सगे भाईयों ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। इसमें महिला समेत छह लोग घायल हुए।
घायलों की ओर से सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां रेखा देवी की हालत नाजुक देख कर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफ र कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।