{"_id":"313151c2057e2bdcb3cc601a01911566","slug":"barish-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बदला मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बारिश ने रविवार को मौसम का मिजाज बदल दिया। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली। वहीं, अचानक बारिश से लोगों को कुछ परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
रविवार सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा। रह-रहकर बूंदाबांदी भी होती रही। दोपहर बाद करीब चार बजे आसमान बादलों से पट गया और बारिश शुरू हो गई। बारिश में भीगने का लोगों ने खूब आनंद लिया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश से खासी राहत मिली। देरशाम तक मौसम खुशनुमा रहा।
विज्ञापन
मौसम में आई इस तब्दीली ने एक ओर जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी वहीं दूसरी ओर लोगों को घरों के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश होने से चली ठंडी हवाओं से लोग छतों व सड़कों पर निकले और बदले मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन
इस बारिश से अधिकतम और न्यूनतम पारे में भी गिरावट देखी गई। रविवार की सुबह जहां अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं रविवार शाम को बारिश होने के बाद तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस घटकर अधिकतम 31.2 और न्यूनतम करीब 24.2 तक पहुंच गया।