{"_id":"5883a9364f1c1b9a25efff83","slug":"bank-guard-nabbed-the-suspected-man-beaten-by-mob","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक गार्ड ने संदिग्ध युवक को दबोचा भीड़ ने पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक गार्ड ने संदिग्ध युवक को दबोचा भीड़ ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
supicious person in police custody
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला सिविल लाइन स्थित यूनियन बैंक में शनिवार दोपहर एक युवक यूनियन बैंक के अंदर घुस गया। यहां वह रखी बैंक पासबुकों में छेड़खानी करने लगे। सुरक्षा में तैनात गार्ड दिलीप कुमार को शक हुआ तो उसे युवक के पास गया। गार्ड को आता देख युवक बैंक से भाग निकला। गार्ड ने शोर मचाया तो वहां मौजूद लोगों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। बैंक कर्मियों का आरोप है कि युवक ने प्रिंट मशीन के पास से अभिषेक सिंह गौड़, सुभेंद्र सिंह व दो अन्य लोगों की पासबुक उठा ले गया था। उसे बुलाने पर वह भागने लगा। पकड़े गए युवक ने अपना नाम कन्हैया शर्मा पुत्र अशोक निवासी भरतपुर राजस्थान बताया। पकड़े गए कन्हैया का कहना है कि वह पांच दिन पहले वह सिविल लाइन निवासी मामा के यहां आया था। यहां वह रेलवे क्रासिंग के नीचे कपड़े बेचने का काम भी करने लगा था। उसका कहना है कि वह किसी परिचित की चेक लगाने गया था। जबकि सिक्योरिटी गार्ड का कहना है कि वह तीन दिन पहले भी दूसरे के अकाउंट से पैसे निकालने आया था। हस्ताक्षर मैच न होने पर इसे वापस कर दिया गया था। शनिवार को वह दूसरे की बैंक पासबुक उठा के ले जा रहा था। सूचना पर पहुंचे सिविल लाइन चौकी इंचार्ज उसे चौकी लाए बाद में कोतवाली में बैठाया है। कोतवाली प्रभारी आईपी सिंह ने बताया कि एक ाउंटेंट ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन