फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Backward town in vaccination, now special campaign

टीकाकरण में पिछड़ा उन्नाव, अब चलेगा विशेष अभियान

Wed, 31 Jul 2019 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Backward town in vaccination, now special campaign
उन्नाव। टीकाकरण कार्यक्रम में पिछड़ रहे शहर में अब एक अगस्त से विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी। मिशन इंद्रधनुष अभियान की तर्ज पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को सक्रिय किया जाएगा। प्रत्येक मोहल्ले में छूटे बच्चों की सूची तैयार कर उन्हें प्रतिरक्षित किया जाएगा। यह अभियान 7 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

एक पखवारा पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की थी। जिसमें टीकाकरण कार्यक्रम में लगातार पिछड़ रहे जिलों को रेड कार्ड जारी करने के निर्देश दिए गए थे। जिनमें उन्नाव जिला भी शामिल था। उन्नाव शहर में दो माह से 70 फीसदी से अधिक टीकाकरण नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

मिशन निदेशक की फटकार के बाद अब शहर में 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विशेष टीकाकरण कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में एएनएम की मदद से टीकाकरण सत्रों का आयोजन होगा। प्रत्येक मोहल्ले में टीकाकरण से छूटे बच्चों की सूची तैयार कर उन्हें प्रतिरक्षित किया जाएगा। प्रत्येक दिन प्रतिरक्षण कार्यक्रम की सूचना भी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। शासन ने हर हाल में 90 फीसद तक टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार अन्य क्षेत्र रडार पर
शहर के अलावा मियागंज, शुक्लागंज, अचलगंज व बांगरमऊ को भी रडार पर लिया गया है। इन क्षेत्रों में भी टीकाकरण का प्रतिशत संतोषजनक नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed